हरियाणवी डांसर प्रांजल दहिया, डांस में भी सपना चौधरी को कड़ी टक्कर दे रही हैं वायरल हुआ वीडियो

हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में प्रांजल दहिया की सफलता किसी करिश्मे से कम नहीं है। उनकी एक्टिंग और डांस को देखकर कई बार दर्शकों को लगता है कि जैसे उनकी उम्र काफी अधिक है, लेकिन बता दें कि वह सिर्फ 19 साल की ही हैं। यही नहीं बीते साल ही प्रांजल दहिया ने 12वीं की पढ़ाई पूरी की थी और अब कॉलेज एजुकेशन ले रही हैं। एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में प्रांजल दहिया ने बताया था कि कैसे टिकटॉक के चलते उनकी लोकप्रियता बढ़ी थी और फिर उनकी बहन ने उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया था।
रेणुका पंवार (Renuka Panwar) का हरियाणवी सॉन्ग ’52 गज का दामन (52 Gaj Ka Daman)’ एक अक्टूबर 2020 को रिलीज हुआ था। इस सॉन्ग को फैंस का जबरदस्त प्यार मिला है। इसमें अमन जाजी और प्रांजल दहिया नजर आए थे। इस गाने के लिरिक्स मुकेश जाजी ने लिखे हैं और इसके म्यूजिक कम्पोजर अमन जाजी हैं। इस गाने से भी प्रांजल दहिया को खूब लोकप्रियता मिली थी।