Movie prime

 Best Haryanvi Female Singer:  हरियाणा की इन 5 सिंगर्स के सामने फेल है सपना चौधरी का जलवा, आवाज ही नहीं डांस में भी देती हैं टक्कर

 
हरियाणा की इन 5 सिंगर्स के सामने फेल है सपना चौधरी का जलवा, आवाज ही नहीं डांस में भी देती हैं टक्कर
 

Best Haryanvi Female Singer: सोशल मीडिया के जमाने पर अब किसी भी चीज को फेमस होने के लिए चंद मिनटों का ही समय लिखा होता है। चाहे फिर वो कोई गाना हो या फिल्म… बॉलीवुड और पंजाबी गानों की तरह ही अब हरियाणवी और भोजपुरी गानों को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी होते हैं। हरियाणवी सिंगर्स के गाने आज के दौर में लोगों के पहली पसंद बन गए हैं, शादी हो या फिर कोई पार्टी अब हर इवेंट की शान हरियाणवी गाने ही होते हैं। आज हम आपको हरियाणा की कुछ ऐसी फीमेल सिंगर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो खूबसूरती में कई हसीनाओं के पीछे छोड़ देती हैं।

हरियाणा की शान सपना चौधरी का नाम तो हर कोई जानता है, लेकिन बहुत ही कम लोग हरियाणा की इन फीमेल सिंगर्स के बारे में जानते है। इन सिंगर्स के गानों पर ना जाने कितनी बार आपने ठुमके लगाए होंगे। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी ही खूबसूरत 5 हरियाणवी सिंगर्स के बारे में बताने वाले हैं, जो ना सिर्फ सुंदर आवाज की मालकिन हैं बल्कि अपने फिगर से भी लाखों दिलों पर राज करती हैं।

इस लिस्ट में पहला नाम हरियाणा की सिंगर रेणुका पंवार (Renuka Panwar) का आता है। रेणुका अपने स्पेशल सॉन्ग ’52 गज का दामन’ से चर्चा में आई थीं। इस गाने पर ऐसा कोई शख्स नहीं बचा था, जिसने डांस ना किया हो। आज भी शादी-पार्टी में यह गाना डीजे की शान बना रहता है और लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देता है। इस गाने से रेणुका हरियाणवी इंडस्ट्री को एक अलग ही लेवल पर ले जाने में कामयाब हुई थीं।

अंजलि राघव (Anjali Raghav)

हरियाणा की सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली सिंगर्स में अंजलि राघव (Anjali Raghav) का नाम भी शुमार हैं। अंजलि के गाने सोशल मीडिया पर धूम मचाते हैं और वो एक बेहतरीन सिंगर होने के साथ-साथ वो गजब की डांसर भी हैं। अंजलि कभी भी लोगों का दिल जीतने से पीछे नहीं रहती हैं और हमेशा अपने गानों से लोगों को इंप्रेस कर देती हैं। अंजलि के सॉलिड बॉडी, बोल पपीहे, चंदन जैसे गाने हरियाणा ही नहीं दिल्ली और यूपी-बिहार में भी काफी पॉपुलर हैं।

रुचिका जांगिड़ (Ruchika Jangid)

हरियाणवी सिंगर्स की लिस्ट में एक नाम रुचिका जांगिड़ (Ruchika Jangid) का भी है, जो अपनी सुरीली आवाज से लोगों को दीवाना बना देती हैं। यूपी के शामली जिले की रहने वाली रुचिका ने ‘दारा 497’, ‘नंदी के बीरा’, ‘काले के पापा’, ‘कोको कोला’, ‘4जी का जमाना’ जैसे मशहूर हरियाणवी गाने गाए हैं और उनके ‘थैंक यू’ को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। सोशल मीडिया पर रुचिका जांगिड़ (Ruchika Jangid) के गाने अक्सर ही वायरल होते रहते हैं।

मनीषा शर्मा (Manisha Sharma)

तीसरे नंबर पर हरियाणा की जानी-मानी सिंगर मनीषा शर्मा ( Manisha Sharma) का नाम आता है। बदनाम गबरू, फटफटिया, प्रपोज जैसे गानों से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाली मनीषा शर्मा इन दिनों हरियाणवी इंडस्ट्री की शान बनी हुई हैं और उनके गाने लोग जमकर ठुमके लगाते हैं। सिद्धू मूसेवाला के साथ भी मनीषा शर्मा के गाने ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था।

अनु कादयान (Anu Kadyan)

‘एके जट्टी’ हरियाणवी इंडस्ट्री का पॉपुलर फेस है और इनकी आवाज ही नहीं बल्कि खूबसूरती के भी लोग दीवाने हैं। ‘एके जट्टी’ का पूरा नाम अनु कादयान है और हरियाणवी इंडस्ट्री में लोग उन्हें ‘एके जट्टी’ के नाम से ही जानते हैं। बदलूंगी भरतार गाना तो आपने जरूर सुना ही होगा। जी हां बदलूंगी भरतार और सुनारिया जेल, दाल शेक मानुगा जैसे गानों में अपनी शानदार आवाज देने वाली अनु कादयान का जलवा यूपी-बिहार में भी कम नहीं है।

WhatsApp Group Join Now