Public Haryana News Logo

ऑनलाइन स्कैम बाय वीडियो कॉल: ऑनलाइन हुआ प्यार लड़के को भारी लड़की ने वीडियो कॉल पर किया ऐसा धोखा, काट रही थी थाने का चक्कर

 | 
Online हुआ प्यार लड़के को पड़ा भारी, लड़की ने Video Call पर ऐसा ठगा, काट रहा थाने के चक्कर
 

नई दिल्ली: Online Scam By Video call: देश के अलग – अलग हिस्सों में लगातार स्कैम के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। वहीं अब एक नया मामला सामने आया है, जिसे सुन आपके होश उड़ने वाले है। जी हां, क्योंकि इस बार बैंक फ्रॉड नहीं अब स्कैमर्स ने दिल के साथ खिलवाड़ किया हैं। पिछले कुछ महीनों से सेक्सटॉर्शन के भी मामले सामने आए हैं। यहां स्कैमर्स उनको टारगेट करते हैं, जो ऑनलाइन प्यार ढूंढने के लिए घूमते फिरते रहते हैं।वीडियो कॉल के जरिए कुछ लोगों को कुछ चीजें करने के लिए मजबूर किया जाता है फिर उन्हें ब्लैकमेल कर ठगा जाता है।


वहीं द इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, बेंगलुरु में रहने वाले 30 साल व्यक्ति के साथ ऐसा ही हुआ। दरअसल, उसने एक डेटिंग ऐप के बारे में कई बातें सुनी जिससे उसे लगा कि सच्चा प्यार मिल जाएगा। लेकिन जो उसके साथ वो हुआ, जिसके बारे में कोई कल्पना नहीं की जा सकती है। उसकी ऑनलाइन मुलाकात एक निकिता नाम की लड़की और एक अन्य लड़के अरविंद शुक्ला से होती हैं। दोनों ने टेक सेवी की कमजोरी को पकड़ा और फायदा उठाने का फैसला लिया।

25 साल की निकिता ने 16 अगस्त को उस लड़के को पहली बार कॉल किया, जो फोन नंबर सोशल मीडिया से मिला था। दोनों डेटिंग ऐप की मदद से वीडियो चैट करने लगे कुछ कॉल्स के बाद निकिता ने लड़के से कैमरे पर वो करने को कहा जो काफी खतरनाक था। वो जो काम कैमरे के सामने कर रहा था, वो लड़की रिकॉर्ड कर रही थी।


यह सब होने के बाद लड़की अचानक बदल गई और रिकॉर्ड किए हुए वीडियो को दिखाकर वो धमकी लगी कि वो यह वीडियो उसके दोस्तों और फैमिली वालों को दिखा देगी। लड़की ने इस डर का फायदा उठाते हुए कई बैंक अकाउंट्स में पैसे ट्रांसफर करने को कहा । इसके बाद एंट्री होती है अरविंद शुक्ला की, जो खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस का अधिकारी बताता है और बेंगलुरु में बैठे शख्स को फोन करके धमकी देता है ऐसा कर वो धीरे-धीरे 2.6 लाख रुपये उसके ठग लेता है।

जैसे ही पीड़ित के पास पैसे खत्म होते है वो परेशान हो जाता है और बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड इलाके में पुलिस से संपर्क कर सारी सच्चाई बताता है। बहरहाल, यह मामला अब पुलिस के पास है जिसकी वो जांच कर रही है। पुलिस ने सभी से आग्रह किया है कि वो किसी भी अजनबी से डेटिंग ऐप्स पर सावधान रहें।


 

अपने शहर से जुड़ी हर बड़ी-छोटी खबर के लिए

Click Here