Movie prime

 1000 साल पुराने शव; हाथों में तीन उंगलियां इस देश की संसद में रखी गई 'एलियन' की लाश

 
हाथों में तीन उंगलियां, 1000 साल पुराने शव; इस देश की संसद में रखी गई 'एलियन' की लाश
 

क्या 'एलियंस' सच में हैं? अगर हैं तो कैसे होंगे, कहां होंगे? इस तरह के सवालों के जवाब को लेकर सदियों से बहस चलती आ रही है। ऐसे में जो लोग यह मानते हैं कि 'एलियंस' हैं और पृथ्वी पर आ चुके हैं, तो उनके लिए बुधवार को इस देश में अनोखी घटना घटी। हम बात कर रहे हैं लैटिन अमेरिकी देश मेक्सिको की। मैक्सिको की संसद में दुनिया ने एक अनोखी घटना देखी जब वहां 'एलियंस' की लाशों को दिखाया गया। एलियन की इन कथित लाशों का आधिकारिक अनावरण यूएफओ विशेषज्ञ जैमी मौसान ने किया।

स्थानीय मैक्सिकन मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, मेक्सिको संसद की एक सार्वजनिक सुनवाई के दौरान दो कथित 'एलियन लाशों' का अनावरण किया गया था। यह सुनवाई ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम की गई। सुनवाई के तुरंत बाद 'यूएफओ और अज्ञात असामान्य घटनाएं' दिखाने वाले कई वीडियो प्रदर्शित किए गए। इसे मानव सभ्‍यता के इतिहास में एक निर्णायक क्षण कहा जा रहा है। 

लाशें ममी बन चुकीं

रिपोर्टों के मुताबिक, ये दो छोटे-छोट शव वहां आने वाले सभी पर्यवेक्षकों के लिए रखे गए हैं। 'एलियंस' की लीशें प्रदर्शित करने वाले विशेषज्ञों का दावा है कि यह लाशें 1000 साल पुरानी हैं। लाशें ममी बन चुकीं हैं। इन्‍हें पेरू के कूस्‍को से हासिल किया गया था। इन ममी के इंसान की तरह से चेहरे हैं। उनके हाथों में तीन उंगलियां और पैर हैं। जैमी मौसान ने मैक्सिको सरकार के सदस्‍यों से कहा कि 'यूएफओ के नमूने' का मेक्सिको की एक यूनिवर्सिटी में अध्‍ययन किया गया है जहां उनके मुताबिक वैज्ञानिकों ने जोर देकर कहा है कि उन्‍होंने रेडियोकार्बन डेटिंग के आधार पर डीएनए साक्ष्‍य हासिल करने में सफलता हासिल की है।

दो छोटी "गैर-मानवीय" लाशों को खिड़की वाले बॉक्स में रखा गया है। जब उपस्थित लोग और पूरी दुनिया इसे देख रही थी तब, विशेषज्ञों ने शपथ लेते हुआ गवाही दी कि नमूने "हमारे स्थलीय विकास" का हिस्सा नहीं हैं। पत्रकार और यूफोलॉजिस्ट जैमे मौसन ने शपथ लेने के बाद कहा, “ये वे प्राणी नहीं हैं जो यूएफओ के मलबे के बाद पाए गए थे। वे डायटम (शैवाल) खदानों में पाए गए थे, और बाद में जीवाश्म बन गए।”

नमूना 1,000 साल पुराना 

मौसान का कहना है कि ये नमूने पृथ्‍वी के विकास का हिस्‍सा नहीं हैं। मौसान एक पत्रकार भी हैं और लंबे समय से परग्रही जीवों के बारे में जांच कर रहे हैं। मौसान ने कहा कि नमूने का हाल ही में मेक्सिको के राष्ट्रीय स्वायत्त विश्वविद्यालय में अध्ययन किया गया था, जहां वैज्ञानिक रेडियोकार्बन डेटिंग का उपयोग करके डीएनए साक्ष्य निकालने में सक्षम थे। पेरू के कुस्को से प्राप्त छोटा ममीकृत नमूना 1,000 साल पुराना माना जाता है। मौसान ने कहा कि नमूने से प्राप्त डीएनए की तुलना अन्य डीएनए नमूनों से की गई और यह पता चला कि नमूनों का 30% से अधिक डीएनए "अज्ञात" था।

सुनवाई के दौरान शवों का एक्स-रे भी दिखाया गया, क्योंकि विशेषज्ञों ने शपथ के तहत कहा कि एक शव के अंदर "अंडे" थे और दोनों में ऑस्मियम सहित अत्यंत दुर्लभ धातुओं से बने प्रत्यारोपण थे। बता दें कि इससे पहले अमेरिकी संसद में भी इसी तरह की सुनवाई हो चुकी है। मेक्सिको में हुए इस कार्यक्रम में अमेरिकी नौसेना के पूर्व पायलट रयान ग्रेव्‍स भी मौजूद थे। रयान ने दावा किया है कि उड़ानों के दौरान उनका सामना यूएफओ से हुआ था। हाल में अमेरिका एलियंस को लेकर बड़ा दावा किया गया था। 

फर्जी पाए गए हैं पहले के दावे

यह सुनवाई मेक्सिको संसद में हुई है। इससे लोग दावों पर ज्यादा यकीन कर रहे हैं। लेकिन यहां यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि मौसान पहले भी 'एलियंस' के 'फर्जी' दावों से जुड़े रहे हैं। जून 2017 में, मौसान पेरू में उस क्षेत्र में खोजी गई 5 ममियों के विश्लेषण में शामिल थे जहां यूनेस्को की विश्व धरोहर नाज्का लाइन्स साइट स्थित है। तस्वीरों में कथित तौर पर एक लम्बी खोपड़ी और प्रत्येक हाथ और पैर पर तीन उंगलियों के साथ एक मानव आकृति का झुका हुआ ममीकृत शरीर दिखाया गया था। हालांकि, बाद में उस 'एलियन' खोज को खारिज कर दिया गया। ममीकृत शव को एक मानव बच्चे का बताया गया।

WhatsApp Group Join Now