Movie prime

 कल मनाया जायेगा पोला पर्व : बाजार में मिट्टी के बैल 120 रुपये प्रति जोड़ी बिक रहे हैं.

 
कल मनाया जाएगा पोला पर्व:बाजार में 120 रुपए में बैल जोड़ी बिक रहे मिट्‌टी के बैल
 

बुरहानपुर जिले में 14 सितंबर गुरुवार को पोला पिठोरा पर्व मनाया जाएगा। महाराष्ट्र से सटा जिला होने के कारण बुरहानपुर में भी पोला पर्व धूमधाम से मनाया जाता है।

इस दौरान किसान अपने बैलों को सजाते हैं। पुरी का भोग लगाया जाता है। इसे लेकर इन दिनों बाजारों में पशुओं से संबंधित सामग्री की बिक्री हो रही है। बाजार में मिट्टी के बैलों की भी काफी अधिक बिक्री हो रही है। इस बार काफी अधिक संख्या में मिट्टी के बैल बनाए गए हैं।

व्यवसायी मनोज यादव ने कहा बाजार में बैलों की अच्छी बिक्री हो रही है। जिले भर से किसान खरीदी के लिए आ रहे हैं। 120 रुपए में बैल जोड़ी बिक रही है।

कल रहेगा स्थानीय अवकाश

पोला पर्व पर गुरुवार को जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। वहीं 29 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर संपूर्ण जिले में अवकाश रहेगा। किसानों द्वारा बैलों का पूजन किया जाएगा। इस दिन बैलों से किसान किसी प्रकार का काम नहीं लेते है।

WhatsApp Group Join Now