Public Haryana News Logo

नई बुलेट 350 में क्या होगा अगले महीने लॉन्च होने वाली खास?इंजन के अलावा होंगे क्या खास बदलाव? यहां जानें सबकुछ

 | 
अगले महीने लॉन्च होने वाली नई बुलेट 350 में क्या होगा खास? इंजन के अलावा होंगे क्या खास बदलाव? यहां जानें सबकुछ
 

रॉयल एनफील्ड ने आखिरकार नई बुलेट 350 की लॉन्च डेट बता दी है। नई बुलेट 350 को एक साल से ज्यादा समय से रोड पर टेस्टिंग करते हुए देखा जा चुका है। टेस्टिंग के दौरान इसके कई स्पाई शॉट्स सामने भी आए हैं। बुलेट बाइक का सबसे पुराना और सबसे प्रतिष्ठित मॉडल 30 अगस्त को अपनी नेक्स्ट जेनरेशन में एंट्री करने वाला है। आइए जानते हैं कि आखिर कंपनी इसमें क्या-क्या बदलाव करने वाली है।

नई आरई बुलेट 350 का इंजन

नई बुलेट में सबसे बड़ा बदलाव नए 349cc J-प्लेटफॉर्म इंजन होगा। यह मोटर पहले से ही मौजूदा क्लासिक 350, हंटर 350 और उल्का 350 में मिलता है। इसे 20.2hp की पावर और 27Nm का टॉर्क जेनरेट करने के लिए तैयार किया गया है। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़े जाने की संभावना है।

बुलेट को वर्तमान में अधिक किफायती किक-स्टार्ट-ओनली वैरिएंट के साथ-साथ इलेक्ट्रिक स्टार्टर वाले महंगे वैरिएंट में पेश किया गया है। नए अपडेट के बाद पहले वाले को अब पेश नहीं किया जाएगा। नया इंजन मिलने के बाद बुलेट को 346cc UCE इंजन नहीं मिलेगा, जिसने 2010 में रॉयल एनफील्ड को अलग पहचान दिलाई थी

नई आरई बुलेट 350 चेसिस
अपडेटेड बुलेट वर्तमान क्लासिक 350 के साथ लगभग सबकुछ शेयर करेगी। इसलिए एक रेगुलर टेलीस्कोपिक फोर्क और ट्विन शॉक एबजॉर्बर के साथ एक डबल डाउनट्यूब फ्रेम की उम्मीद की जा सकती है। व्हील और टायर का साइज भी क्लासिक के समान होना चाहिए।

क्लासिक से क्या अंतर होगा?

​​क्लासिक के मुकाबले अंतर की बात करें तो ये सीट, हेडलाइट और टेल-लैंप जैसे पार्ट्स में तक ही सीमित होंगे। क्लासिक में स्प्लिट सीटें हैं, वहीं बुलेट में सिंगल-पीस सीट मिलेगी, जैसा कि वर्तमान में है। क्लासिक की हेडलाइट पर लगा हुड बुलेट तक नहीं पहुंचेगा और टेल-लैंप का डिजाइन भी संभवतः अलग होगा।

अब तक बुलेट के सभी वैरिएंट में केवल रियर ड्रम ब्रेक की पेशकश की गई है। हालांकि, क्लासिक और अधिक किफायती हंटर 350 में उनके उच्च वैरिएंट पर रियर डिस्क ब्रेक मिलते हैं और इसलिए शायद यह बुलेट में भी आ सकता है। अगर ऐसा होता है, तो इसका मतलब यह होगा कि बुलेट को पहली बार डुअल-चैनल एबीएस मिलेगा।

नई आरई बुलेट 350 की कीमत

अपडेटेड बुलेट की कीमत हंटर और क्लासिक की कीमत के बीच होगी। यह देखना अभी बाकी है कि रॉयल एनफील्ड इस गैप में अपडेटेड बुलेट को कहां रखेगी।

अपने शहर से जुड़ी हर बड़ी-छोटी खबर के लिए

Click Here