Public Haryana News Logo

दमदार माइलेज देती है टाटा की यह कार, सेफ्टी में 4 स्टार, कीमत महज 5|6 लाख

 | 
Tata Cheapest Car
 

Tata Cheapest Car: टाटा मोटर्स की कारें भारत में सुरक्षित और अधिक मजबूत होने के कारण बहुत लोकप्रिय हैं| अपनी दमदार बिक्री के कारण ही टाटा मोटर्स देश की तीसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी बन गई है| टाटा मोटर्स की सभी कारें बहुत लोकप्रिय होती हैं, लेकिन एक और कार है, जिसकी बिक्री में अचानक से 67 प्रतिशत की बढ़त आई है| यह कार कंपनी का एंट्री लेवल मॉडल है जो टाटा टियागो हैचबैक (Tata Tiago Hatchback) है| 

यह कंपनी की सबसे किफायती कार है और इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5|6 लाख रुपये है| पिछले महीने इसने कंपनी की सबसे अधिक बिकने वाली तीसरी कार बनी और अप्रैल 2023 में इसकी 8,450 यूनिट्स बिकी हैं| इसने बिक्री में 67 फीसदी की सालाना ग्रोथ दर्ज की है|

कीमत और वेरिएंट

टाटा टियागो की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 5|6 लाख रुपये से 8|11 लाख रुपये के बीच होती है| यह बाजार में 6 ट्रिम उपलब्ध हैं जिसमें XE, XM, XT(O), XT, XZ और XZ+ शामिल हैं| यह मिडनाइट प्लम, डेटोना ग्रे, ओपल व्हाइट, एरिजोना ब्लू और फ्लेम रेड जैसे 5 कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है| इसमें 242 लीटर का बड़ा बूट स्पेस भी होता है|

पावरट्रेन

टाटा टियागो हैचबैक में 1|2 लीटर पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया गया है जो 86PS की पावर और 113Nm के टॉर्क को प्रोड्यूस करता है| इसके साथ 5 स्पीड मैनुअल या 6 स्पीड AMT गियरबॉक्स उपलब्ध हैं| यह कार सीएनजी में भी उपलब्ध है, जो सीएनजी मोड पर 73PS की पावर और 95 Nm के टॉर्क को जनरेट करता है| इसमें केवल 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन उपलब्ध है| पेट्रोल एमटी वेरिएंट में 19|01 किमी/लीटर, पेट्रोल एएमटी वेरिएंट में 19 किमी/लीटर, सीएनजी में 26|49km/kg और एनआरजी एमटी/एएमटी वेरिएंट में 20|09 किमी/लीटर का माइलेज है|

फीचर्स

टाटा टियागो अपने फीचर्स के लिए भी जानी जाती है| इसमें एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो सहित 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एलईडी DRLs के साथ प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, वाइपर, कूल्ड ग्लोवबॉक्स और एक रियर डिफॉगर शामिल होता है|

अपने शहर से जुड़ी हर बड़ी-छोटी खबर के लिए

Click Here