Movie prime

 नई Nexon EV की जगह खरीद सकते हैं ये प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV, मिलेगी ज्यादा रेंज

 
Nexon EV
 

Budget Electric SUV: जब भी एक अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक एसयूवी की बात आती है। तो सबसे पहले हमारा ध्यान टाटा नेक्सन ईवी (Tata Nexon EV) पर जाता है। वैसे टाटा नेक्सन देश के इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में काफी लोकप्रिय है। लेकिन फिर भी कई लोग इसके विकल्प के तौर पर दूसरी इलेक्ट्रिक एसयूवी खरीदना चाहते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं। जिन्हें टाटा नेक्सन ईवी जैसी कोई और इलेक्ट्रिक एसयूवी खरीदनी है। तो आप एक बार महिंद्रा एक्सयूवी400 (Mahindra XUV400) को चेक कर सकते हैं। यह महिंद्रा की एक पॉवरफुल इलेक्ट्रिक एसयूवी है। जो लगातार मार्केट में अपनी पकड़ को मजबूत कर रही है।

कंपनी की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में आपको दो ट्रीम क्रमशः ईसी और ईएल देखने को मिलेंगे। महिंद्रा एक्सयूवी400 (Mahindra XUV400) को कंपनी ने 15.99 लाख रूपये की शुरूआती एक्सशोरूम कीमत पर बाजार में उतारा है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत को 18.99 लाख रुपये रखा है। यह कंपनी की एक 5 सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी है। जिसमें आपको 378 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इसके डायमेंशन की बात करें तो यह 4,200mm लंबा, 1821mm चौड़ा और 2600mm ऊँचा है। इसमें 2600mm का व्हीलबेस भी दिया गया है।

Mahindra XUV400 का पॉवरफुल बैटरी पैक

कंपनी की लोकप्रिय इलेक्ट्रिक एसयूवी महिंद्रा एक्सयूवी400 (Mahindra XUV400) में दो बैटरी ऑप्शन दिए गए हैं। जिसमें पहला 34.5kWh का बैटरी पैक है। यह 375 किलोमीटर की रेंज ऑफर करने में सक्षम है। वहीं दूसरा 39.4kWh का बैटरी पैक है।

जिसकी क्षमता 456 किलोमीटर का ड्राइव रेंज ऑफर करने की है। इसमें कंपनी ने पॉवरफुल इलेक्ट्रिक मोटर का उपयोग किया है। जो 150 पीएस की अधिकतम पावर और 310 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड महज 8.3 सेकंड में प्राप्त कर सकती है।

Mahindra XUV400 के आधुनिक फीचर्स की जानकारी

कंपनी की इस एसयूवी में आपको 150 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है। वहीं इसमें कंपनी कई आधुनिक फीचर्स उपलब्ध कराती है। जिसमें पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप, सिंगल-पैन सनरूफ, कनेक्टेड कार फीचर्स, 7-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, छह एयरबैग, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) और रियर पार्किंग कैमरा जैसे कई फीचर्स शामिल हैं।

WhatsApp Group Join Now