Movie prime

जल्द लॉन्च होगी Tata की नई Nexon EV, सिंगल चार्ज में चलेगी 453 किमी, जानें कीमत

 
जल्द लॉन्च होगी Tata की नई Nexon EV, सिंगल चार्ज में चलेगी 453 किमी, जानें कीमत
Tata Nexon: टाटा की नेक्सॉन कॉम्पैक्ट एसयूवी की भारत में सबसे ज्यादा डिमांड है क्योंकि यह परिवार के साथ लंबी यात्रा के लिए सबसे अच्छी कार मानी जाती है। इसके फीचर्स को देखते हुए लोग इस कार से सफर करना बेहद पसंद करते हैं। अब कंपनी नया अपडेटेड इलेक्ट्रिक वर्जन पेश करने जा रही है। इस नई कार में 40.5 kWh का पावरफुल बैटरी पैक भी दिया जा रहा है। जो एक बार फुल चार्ज होने पर 453 किमी तक का रेज देने में सक्षम है।

टाटा नेक्सन ईवी की खासियतें

Tata Nexon EV में कई दमदार फीचर्स होंगे. इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन और एक पूर्ण-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। इसके अलावा कार में 3.3kW और 7.2 kW के दो AC चार्जर देखने को मिलेंगे। इसमें 360-डिग्री कैमरा और फ्रंट-फेसिंग पार्किंग सेंसर है। कार टच-आधारित क्लाइमेट कंट्रोल के साथ आती है।

डिलीवरी शुरू हो जाएगी

टाटा नेक्सॉन्की की यह नई कार जिसे लोग खरीदने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इसकी लॉन्चिंग 14 सितंबर को होनी है। डिलीवरी सितंबर 2023 के अंत तक शुरू हो सकती है। Nexon EV मीडियम और लॉन्ग रेंज के दो वेरिएंट में मिल सकती है। कंपनी इस मॉडल के पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट पेश करती है।

Tata Nexon EV में लेदरेट अपहोल्स्ट्री, हवादार फ्रंट सीटें और 129 hp की पावर के साथ 245 Nm का टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता है। इस कार को फास्ट चार्जर से चार्ज करने पर यह महज 56 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। सुरक्षा के लिए कार में एयरबैग और एबीएस जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। यह कंपनी की 5-सीटर कार है। इस कार को फुल चार्ज होने में करीब 6 घंटे का समय लगता है।

WhatsApp Group Join Now