Movie prime

 

नीरज चोपड़ा हैं स्पीड के दीवाने, देखें उनके कार कलेक्शन

 नीरज चोपड़ा कार कलेक्शन: दुनिया भर में भारत का नाम रोशन करने वाले नीरज चोपड़ा ने बुडापेस्ट में चल रही विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में पुरुषों की भाला फेंक श्रेणी में स्वर्ण पदक जीतकर एक बार फिर इतिहास रच दिया है। नीरज चोपड़ा को दो दुनियाएं एक एथलीट के रूप में जानती हैं, लेकिन वह रफ्तार के भी शौकीन हैं और उनके पास कई शानदार कारें हैं। आप भी देखें नीरज चोपड़ा की लग्जरी कारों का कलेक्शन.
 
Neeraj Chopra
 
Neeraj Chopra Car Collection: रविवार को जब लोग वीकेंड में अपने अलसाए शरीर को आराम की गोद में सुला रहे थे, वहीं गोल्डन बॉय के रूप में दुनियाभर में प्रचलित भारत के लाल नीरज चोपड़ा हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में चल रहे वर्ल्ड एथलेटिक चैंपियनशिप 2023 में गोल्ड जीतकर भारत का नाम रोशन कर रहे थे। यह पहला मौका था, जब किसी भारतीय ने यह मुकाम हासिल किया था। जैवलीन थ्रो खेल में भारत का नाम दुनियाभर में रोशन करने वाले नीरज को आज लोग सलान कर रहे हैं और यह हर भारतीय के लिए किसी खूबसूरत ख्वाब के पूरे होने जैसा है। आज नीरज के लोग दीवाने हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि नीरज को जैवलीन के साथ ही कारों से भी प्यार है। नीरज चोपड़ा के पास फोर्ड मस्टैंग और रेंज रोवर स्पोर्ट के साथ ही कई पावरफुल एसयूवी भी है। आज हम आपको गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा के लग्जरी कार कलेक्शन के बारे में बताते हैं।

नीरज चोपड़ा हैं फोर्ड की इस स्पोर्ट्स कार के दीवाने

नीरज चोपड़ा के पास फोर्ड मस्टैंग जैसी स्पोर्ट्स कार भी है, जिसकी कीमत 75 लाख रुपये से ज्यादा है।

रेंज रोवर स्पोर्ट के शौकीन हैं नीरज चोपड़ा

लैंड रोवर की धांसू एसयूवी रेंज रोवर स्पोर्ट भी नीरज चोपड़ा की गैराज में है, जिसकी कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये बताई गई है।

नीरज चोपड़ा की महिंद्रा एक्सयूवी700 जैवलिन गोल्ड एडिशन एसयूवी

टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा ने नीरज चोपड़ा को महिंद्रा एक्सयूवी700 जैवलिन गोल्ड एडिशन एसयूवी गिफ्ट की थी, जिसकी कीमत 25 लाख रुपये से ज्यादा है।

नीरज चोपड़ा की टोयोटा फॉर्च्यूनर

नीरज चोपड़ा के पास पावरफुल एसयूवी टोयोटा फॉर्च्यूनर भी है, जिसकी कीमत 50 लाख रुपये से ज्यादा है।
WhatsApp Group Join Now