Public Haryana News Logo

Machchar Bhagane ke Upay: ये सस्ता डिवाइस खत्म कर देगा मच्छरों की हजारों फौज

 | 
Machchar Bhagane ke Upay:
 

Machchar Bhagane ke Upay: बारिश के मौसम में मच्छरों का आंतक कुछ ज्यादा ही बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए लोग तरह – तरह के उपाए करते हैं। कुछ लोग मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी या फिर मॉस्किटो कॉइल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, कई बार इससे भी छुटकारा नहीं मिलता है। मच्छरदानी लगाने से कुछ देर के लिए मच्छरों से छुटकारा तो मिल जाता है, मगर उनका खात्मा नहीं होता है। कई बार तो शाम के समय में घर का दरवाजा खोलते ही मच्छरों की फौज अंदर टूट पड़ती है। ऐसे में न ढंग से बैठकर हम किसी से बात कर पाते हैं और ना ही किचन में खाना बना पाते हैं।

मच्छरों के कटाने से कई बार तो लोगों को खुजली भी होनी शुरू हो जाती है। इन मच्छरों पर कई बार तो किसी लिक्विड कोइल का भी असर नहीं होता है। अगर आप भी मच्छरों के ‘आतंक’ के परेशान हैं, तो आज हम आपको एक ऐसे डिवाइस के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे मच्छर भी मर जाएंगे और आप चैन की नींद भी सो सकेंगे। इस डिवाइस को इको फ्रेंडली मॉस्किटो किलर डिवाइस बताया जा रहा है।

इस डिवाइस का नाम Bug Zapper Mosquito and Fly Killer Indoor Light with Electric Killing Lamp Portable USB LED Trap है। इस डिवाइस को ऑन करते ही मच्छरों का आतंक कम होने लग जाता है। ये डिवाइस मच्छरों को अपनी तरफ खींचता है। पलक झपकते ही यह सारे मच्छरों को मार गिराता है। इस डिवाइस को ऑन करने के साथ ही एक LED लाइट भी जलती है, जो नाइट लैम्प का भी काम कर सकती है। नीली लाइट को देखते ही मच्छर इस डिवाइस के पास भटकना शुरू कर देते हैं और फिर ये डिवाइस कुछ ही मिनटों में मच्छरों का खात्मा कर देता है। इस शानदार डिवाइस की कीमत 700 रुपये से भी कम है।

अपने शहर से जुड़ी हर बड़ी-छोटी खबर के लिए

Click Here