Movie prime

 iQOO 12 7 नवंबर को करेगा धमाकेदार एंट्री, सबसे तेज प्रोसेसर के साथ आएगा ग्राहकों ने कहा- भाई! क्या बात है आ?

 
iQOO 12 Smartphone
 

नई दिल्ली: iQOO 12 Smartphone: अगर आप कोई तगड़ा प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपको दमदार फ्लैगशिप वाला iQOO 12 मोबाइल खरीदने को मिल रहा है। जिसकी लॉन्च डेट कंपनी द्वारा कंफर्म कर दी गई है। ये मोबाइल आने वाले नवंबर में 7 तारीख को पेश किया जाएगा।

आपको बता दें कि इसे सबसे पहले चीन में लॉन्च किया जायेगा, इसके बाद ही इसे भारत सहित अन्य बाजारों में भी लाया जा सकता है। आइए, आपको इसके संभावित स्पेसिफिकेशन की डिटेल के बारे में बताते हैं।

iQOO 12 की क्या है लॉन्चिंग डेट

माइक्रो ब्लॉगिंग की ऑफिशियल साइट वीबो पर कंपनी ने iQOO 12 का एक नया टीजर जारी किया गया है। जहां आप  देख सकते हैं कि इस लेटेस्ट फोन को 7 नवंबर 2023 को पेश किए जाने को कंफर्म किया गया है। साथ ही यह भी बताया गया है कि इस डिवाइस में अब तक का सबसे तेज क्वॉलकॉम Snapdragon 8 Gen 3 का प्रोसेसर साथ दिया जाएगा।

आपको जानकारी के लिए बता दें की iQOO 12 सीरीज में दो मोबाइल पेश हो सकते हैं। जिसमें से बेस मॉडल iQOO 12 नवंबर में आ रहा है। जबकि iQOO 12 Pro इसके अगले कुछ दिनों में पेश किया जा सकता है।

iQOO 12 के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

– इसमें आपको फ्लैट E7 AMOLED पैनल का डिस्प्ले दिया जा रहा है।

– इसके साथ ही  इसमें144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है, जो 2K पिक्सल रिजॉल्यूशन की पेशकश की जा सकती है।

– साथ ही यह मोबाइल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट के साथ आएगा।

– इसके अलावा स्टोरेज के लिए इसमें 16जीबी LPDDR5x रैम + 512जीबी का स्टोरेज मिल सकता है।

– स्मार्टफोन में जान फूंकने के लिए इसमें बड़ी 5000mAh की बैटरी और दमदार 100W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।

– फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। जिसके 50MP का ऑम्निविज़न OV50H सेंसर, 50MP का ISOCELL JN1 वाइड एंगल और 3X का ऑप्टिकल ज़ूम 64MP का लेंस लगा मिल सकता है।

– ये फोन एंड्राइड 13 के आधार पर काम करता है।

WhatsApp Group Join Now