Honda e:Ny1 412km रेंज के साथ यूरोप में लॉन्च! जानिए इसकी कीमत और फीचर्स

Honda e:Ny1 विशेषताएं
Honda e:Ny1 में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें 15.1 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट डिवाइस दिया गया है। इसके साथ ही 10.25 इंच का इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी दिया गया है। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें ड्राइवर एयरबैग, पैसेंजर एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, एबीडी के साथ एबीएस, पार्किंग सेंसर, सीटबेल्ट अलर्ट और ओवर स्पीड अलार्म मिल सकता है।
Honda e:Ny1 रेंज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Honda e:Ny1 सिंगल चार्ज में 412 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है. इसके लिए 68.8kwh की बैटरी दी गई है। कार में लगा मोटर 201 एचपी की पावर और 310 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। Honda e:Ny1 को तेज DC चार्जर से चार्ज करने पर केवल 45 मिनट में 10 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है।
Honda e:Ny1 मूल्य
Honda e:Ny1 की यूरोप में कीमत लगभग £30,000 होने की उम्मीद है। जो भारतीय रुपये में करीब 30.70 लाख रुपये होता है। यूरोप में, Honda e:Ny1 सीधे Hyundai Kona इलेक्ट्रिक और Peugeot e-2008 के साथ प्रतिस्पर्धा करेगी। जबकि e:Ny1, जब भारत में लॉन्च किया गया, तो Hyundai Creta EV, Kia Seltos EV और Tata Curvv EV जैसे आगामी वाहनों को चुनौती दे सकता है।