Rashifal: 13 मई को खुलेगी इन 5 राशियों की किस्मत, बजरंगबली करेंगे बेड़ा पार, होंगे बिगड़े काम

मेष-पढ़ाई में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सम्मान मिलेगा। शासन प्रशासन से मदद मिलेगी। व्यापार के सिलसिले में विदेश यात्रा लाभकारी रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।
वृष- आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी, लेकिन संयम से काम लें. अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखें। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग रहेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। भाइयों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन- मन परेशान रहेगा. शांत रहें क्रोध से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। बौद्धिक कार्य आमदनी बढ़ाने का जरिया बन सकता है। प्रगति हो रही है।
कर्क- आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। लेकिन अति उत्साही होने से बचें। मस्त रहें माता का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। आय में भी वृद्धि होगी। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकता है।
सिंह राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। खर्चों की अधिकता हो सकती है।
कन्या राशि- मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। यात्रा के योग हैं।
तुला राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। कार्यस्थल पर व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। लंबे समय से रुके हुए कार्यों के पूरा होने के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।
धनु राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। तरक्की भी हो सकती है। आय बढ़ेगी। किसी नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं।
मकर राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती है। परिश्रम भी अधिक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे।
कुंभ राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी मित्र से वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। माता से धन की प्राप्ति होगी।
मीन राशि- किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता के सानिध्य मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।