Public Haryana News Logo

राशिफल आज का सभी राशियों का 14 मई 2023 राशिफल

 | 
 राशिफल आज का सभी राशियों का 14  मई 2023 राशिफल
 

मेष राशि

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए, नहीं तो कार्य बिगड़ सकता है। आपका कोई परिजन आज आपके घर पर दावत पर आ सकता है। आज आप काफी व्यस्त रहेंगे, जिसके वजह से अपने कार्यक्षेत्र में कुछ काम पर ध्यान नहीं देंगे। इसके बाद में आपको समस्या हो सकती है। माता-पिता की सेवा में दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सावधान रहना होगा।

वृषभ राशि

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। जीवन में जो भी दुःख-परेशानियां चल रही थीं, उनका हल निकल सकता है। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। जरूरत पड़ने पर परिवार के सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

मिथुन राशि

आज आपके प्रेम जीवन में कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। साथी के साथ आप रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे। भाई बहनों के बीच चल रहे मतभेद समाप्त हो जाएंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। आप जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क राशि

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा साबित होगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। नौकरी में कार्यरत व्यक्ति दूसरी नौकरी की कोशिश कर रहे थे, तो उन्हें आज कोई दूसरा ऑफर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आप लोगों से तोलमोल कर बोले तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी मित्र की सेहत में गिरावट हो सकती है, जिसकी वजह से आप चिंतित रहेंगे। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए, नहीं तो वापस मिलने में कठिनाई होगी।

सिंह राशि

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें। नौकरी में तरक्की मिलने के योग बने हुए हैं। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आपको एक से अधिक स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। परिवार में किसी सदस्य की नौकरी लग सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आप घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

कन्या राशि

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल सकता है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। संतान के भविष्य को लेकर आप अपने दोस्तों से बातचीत कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर आप किसी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं, जहां पर अपने कीमती सामानों की सुरक्षा जरूर करें।

तुला राशि

आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। भाग्य का साथ मिलने की वजह से आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सेवा भाव से जुड़कर भी आप अच्छा नाम कमाएंगे। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों की कमाई बढ़ सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे व्यक्तियों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको आज यदि किसी बात को लेकर समस्या बनी हुई थी, तो वह भी दूर हो जाएगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना बनी हुई है। शाम के समय आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आज पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, नहीं तो हानि हो सकती है। किसी से आज बिना सोचे-समझे कोई मदद ना मांगे और बिजनेस कर रहे व्यक्तियों के लिए दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी। लेकिन बाद में वह अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखे। सहकर्मियों की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है।

धनु राशि

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि आपका कोई मामला कानून में चल रहा है, तो उसमें आज आपको सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। संतान के विवाह की बात पक्की हो सकती है जिससे आपके मन की चिंता दूर हो जाएगी।

मकर राशि

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको विवाह, जन्मदिन, नामकरण, मुंडन आदि में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है, जहां पर आप परिजनों से बहुत ही तोलमोल कर बोले तो आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था तो वह आपको वापस मिलने की संभावना है। अगर आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन काफी अच्छा रहेगा। आपका मुनाफा बढ़ सकता है। राजनीतिक मामलों में आप किसी पर अंधविश्वास मत कीजिए, नहीं तो आपके साथ धोखा होने की संभावना बनी हुई है।

कुंभ राशि

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत ही अच्छा साबित होगा। आज आपको एक से अधिक स्रोतों से आय की प्राप्ति हो सकती है। व्यवसाय कर रहे व्यक्ति काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपके लिए यह यात्रा फायदेमंद साबित होगी। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। अगर आपने पहले निवेश किया था, तो उसका अच्छा लाभ मिल सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत मिलेगी। सामाजिक स्तर पर आपके लोकप्रियता बढ़ेगी।

मीन राशि

आज नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन काफी अच्छा रहेगा। कार्यालय में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नई नौकरी की तलाश में इधर उधर भटक रहे हैं, उन्हें आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता-पिता के साथ दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। भाई बहनों से चल रहे मतभेद समाप्त होंगे। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है, जो आपके लिए लाभदायक साबित होगी।

अपने शहर से जुड़ी हर बड़ी-छोटी खबर के लिए

Click Here