Movie prime

 

Salute to Martyrdom: हरियाणा का जवान जम्मू में शहीद, अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचा सोनू का पार्थिव शरीर, आज होगा अंतिम संस्कार

 
Salute to Martyrdom: हरियाणा का जवान जम्मू में शहीद, अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचा सोनू का पार्थिव शरीर, आज होगा अंतिम संस्कार
 

हरियाणा में हिसार के जुगलान गांव के जवान सोनू जांगड़ा जम्मू कश्मीर में शहीद हो गए। 

सोनू जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में तैनात थे। सोनू जांगड़ा 2016 में आर्मी में भर्ती हुए थे। 

आज सुबह सेना के जवान हवलदार शिव सिंह, सिगनल मेन अमर यादव शहीद का पार्थिव शरीर लेकर गांव में पहुंचे। 

ग्रामीणों और परिवार के सदस्यों ने भारत माता की जय, शहीद सोनू जांगड़ा अमर रहे के नारे लगाए।

गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को नमन करने के लिए आसपास के क्षेत्रों के लोग, प्रशासनिक अधिकारी और सेना के अधिकारी पहुंच रहे हैं।

शहीद सोनू जांगड़ा का पार्थिव शरीर जब तिरंगे में लिपटा घर पहुंचा तो मां का रो- रो कर बुरा हाल हो गया।

अपने लाल को देखकर मां भतेरी देवी बार- बार बेसुध हो रही थी। पारिवारिक सदस्यों के विलाप को देखकर हर व्यक्ति की आंखें भर आई।

शहीद सोनू जांगड़ा 2016 में आर्मी में भर्ती हुआ था। वह जुगलान गांव में अपने मामा के पास रहता था। 

पिता की मौत के बाद ननिहाल में ही उसका पालन पोषण हुआ था। क्योंकि उनके मामा के भी संतान नहीं थी। 

इसलिए मामा ने उसे गोद ले लिया था। उनकी मां भतेरी देवी भी अपने मायके में रहती थी।

सोनू का लालन पोषण गांव में ही हुआ। इसलिए उसका अंतिम संस्कार भी इसी गांव में किया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now