Movie prime

 Ram Rahim राम रहीम को 30 दिन की पैरोल, सिरसा आश्रम में जाने पर रोक

 
Ram Rahim को एक बार फिर मिली 30 दिनों के लिए Parole, कत्ल और यौन शोषण केस में काट रहे है कैद
सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिल गई है। वह कुछ समय में रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आएगा। मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि राम रहीम इस बार भी UP के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में रहेगा। जिसके चलते UP के बागपत स्थित बरनावा आश्रम पर सुरक्षा बढ़ाई गई है।

राम रहीम इस बार भी यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में ही रहेगा। इससे पहले उसके लिए सिरसा से घोड़े और गाय पहुंचाए गए हैं और वहां पर सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।

वहीं, राम रहीम की बुधवार रात को एक वीडियो वायरल हुई। इस वीडियो में राम रहीम बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भगवान से दुआ मांग रहा है और डेरा प्रेमियों से राहत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील कर रहा है।

WhatsApp Group Join Now