Movie prime

 प्रेमी से मिलने भारत आई पाकिस्तानी महिला, हरियाणा से गिरफ्तार: पहले पति को छोड़ा, 4 बच्चों को साथ लाई; पबजी खेलते समय हुआ प्यार

 
 प्रेमी से मिलने भारत आई पाकिस्तानी महिला, हरियाणा से गिरफ्तार: पहले पति को छोड़ा, 4 बच्चों को साथ लाई; पबजी खेलते समय हुआ प्यार
 

अपने प्रेमी के साथ भारत आई पाकिस्तानी महिला को नोएडा पुलिस ने हरियाणा के बल्लभगढ़ से गिरफ्तार किया है। महिला को PUBG खेलते समय एक भारतीय युवक से प्यार हो गया था, जिसके बाद वह अपने पहले पति को छोड़कर चार बच्चों के साथ भारत आ गई।

ग्रेटर नोएडा के डीसीपी शाद मियां खान ने कहा- महिला सीमा मूल रूप से पाकिस्तान के खैरपुर सिंध प्रांत की रहने वाली है। अब वह कराची में रह रही थी. महिला के प्रेमी सचिन और उसके पिता नेत्रपाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

जांच में पता चला है कि सीमा 5वीं तक पढ़ी है। 2020 में लॉकडाउन के दौरान जब पति काम के सिलसिले में सऊदी गया तो सीमा और सचिन पबजी गेम के जरिए संपर्क में आए।

इसके बाद उन्होंने इंटरनेट के जरिए पाकिस्तान से भारत आने का रास्ता खोजा. उन्हें नेपाल में सबसे अच्छा विकल्प मिला. 2023 में दोनों काठमांडू में 7 दिन तक साथ रहे थे. इसके बाद सीमा दोबारा नेपाल का टूरिस्ट वीजा लेकर 4 बच्चों के साथ नेपाल आ गई.

उसने पुलिस को बताया- वह सचिन के साथ हमेशा के लिए भारत शिफ्ट होना चाहती थी। मार्च में नेपाल में सचिन से अकेले मिलने आई थी। सचिन के साथ रहने की बात हुई थी. इसके बाद ये लोग नेपाल में ही एक-दो बार मिले.

सीमा का भाई पाकिस्तानी सेना में बताया जा रहा है

सीमा की पहली शादी 2014 में हुई थी। पति गुलाम हैदर से सीमा के 4 बच्चे हैं। वह टाइल्स लगाने का काम करता है। सीमा का एक भाई पाकिस्तान आर्मी में बताया जा रहा है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

इसके अलावा सीमा के पास से 2 वीडियो कैसेट, 4 मोबाइल, 1 सिम, 1 टूटा हुआ मोबाइल, 4 बर्थ सर्टिफिकेट, 3 आधार कार्ड, एक गवर्नमेंट ऑफ पाकिस्तान नेशनल डेटाबेस एंड रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी मिनिस्ट्री ऑफ इंटीरियर की सूची, 6 पासपोर्ट, 5 वैक्सीनेशन कार्ड, 1 बस का टिकट पोखरा (काठमांडू) से दिल्ली का बरामद हुआ है।

ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन को लेटर भेजकर पाकिस्तानी महिला के डॉक्यूमेंट्स की जांच कराई जाएगी। IB, ATS को भी लेटर लिखा गया है। मोबाइल फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

अब जानिए पूरा मामला


पाकिस्तानी महिला सीमा का ऑनलाइन गेम से नोएडा के रहने वाले सचिन से अफेयर हो गया। दोनों की 3 साल तक आपस में बातचीत हुई।

सीमा नेपाल के रास्ते 4 बच्चों को लेकर नोएडा पहुंच गई। दोनों डेढ़ महीने से ज्यादा समय से पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। लेकिन, एक वकील के जरिए इस बात की सूचना पुलिस तक पहुंच गई।

पुलिस पहुंची, तो वहां सिर्फ सचिन मिला। जबकि महिला बच्चों के साथ वहां से निकल गई थी। इसके बाद पुलिस ने महिला को पकड़ लिया।

अब पढ़िए महिला की बातें, जो उसने पुलिस को बताई

सीमा ने बताया- जब मैंने सचिन के साथ रहने का फैसला लिया, तो बच्चों का वीजा-पासपोर्ट बनवाने के पैसे नहीं थे। लेकिन इंडिया आना था। इसलिए कराची में ही अपना एक प्लॉट 12 लाख रुपए में बेच दिया।

इन पैसों से अपना और चारों बच्चों का वीजा-पासपोर्ट बनवाया। इसके बाद एक ट्रैवल एजेंसी से संपर्क किया। ट्रैवल एजेंट ने नेपाल के 5 टिकट अरेंज कराए। इसके जरिए मैं बच्चों को लेकर नेपाल पहुंची।

नेपाल में 10 मई को पहुंचने के बाद मैंने वहां से दिल्ली के लिए बस पकड़ी। रास्ते में बस में सवार लोगों से हॉटस्पॉट के जरिए इंटरनेट कनेक्ट करके वॉट्सऐप कॉल के जरिए सचिन से बात करती रही।

सचिन ने मुझे जेवर तक आने का पूरा रास्ता बताया। तब जाकर मैं दिल्ली के रास्ते सचिन के पास जेवर आई। यहां हम दोनों किराए पर एक घर में साथ रहने लगे।

मेरे साथ रहने की जानकारी जब सचिन के पिता को हुई, तो उन्होंने शादी करने की सलाह दी। इसके लिए एक वकील से संपर्क किया।

वकील ने मुझसे आई-कार्ड मांगा, तो मैंने पाकिस्तान का आई-कार्ड दे दिया। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने महिला, सचिन और सचिन के पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

आगे की कहानी, पड़ोसी की जुबानी

दैनिक भास्कर की टीम जेवर इलाके के रबूपुरा थाना क्षेत्र के अंबेडकरनगर मोहल्ले में पहुंची। यहीं पाकिस्तानी महिला सचिन के साथ गिरजेश जाटव के मकान में किराए के कमरे में 50 दिन से रहती थी।

हालांकि, जब हमने मकान मालिक से महिला के बार में पूछा तो उसने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। उसने कहा कि मामला पुलिस में है।

आस-पड़ोस के लोगों से सचिन और पाकिस्तानी महिला के बारे में पूछा। लोगों ने नाम न बताने की शर्त पर कई ऐसी बातें बताईं, जो उन्हें भी खटक रही थीं।

महिला की भाषा बिल्कुल अलग थी


लोगों ने बताया कि सीमा और उसके 4 बच्चों को लेकर रबूपुरा का सचिन मीणा अंबेडकरनगर मोहल्ले में बड़े आराम से रह रहा था। लेकिन दोनों की आपस में बातचीत और उसमें महिला की भाषा लोगों को कुछ अजीब लग रही थी।

लोग न चाह कर भी उसकी हकीकत जानने को उत्सुक थे। महिला का घर से बहुत कम ही बाहर निकलना भी लोगों को सोचने पर मजबूर करता था।

सचिन ने बताया था कि शादी बहुत पहले हो चुकी है, अब अलग शिफ्ट होना है


एक पड़ोसी ने बताया- सचिन को हम लोग बहुत पहले से जानते हैं, इसलिए उस पर भरोसा था। 11 मई की दोपहर सचिन महिला और चार बच्चों को लेकर आया था।

उसने बताया था कि उसकी शादी काफी पहले हो गई थी। अब फैमिली के साथ अलग शिफ्ट होना चाहता हूं। इसलिए अलग कमरा लेकर रहने आया हूं।

यही बात उसने अपने मकान मालिक गिरिजेश को भी बताई थी, क्योंकि हम लोग अक्सर साथ में बैठते हैं। पूरे मोहल्ले में लोग किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। उनमें कई दंपती ही हैं, इसलिए हम लोगों के लिए ये नॉर्मल था।

बहुत ज्यादा रिजर्व रहते थे दोनों


पड़ोसी ने बताया- सचिन रोज मंडी जाता था और शाम को घर आता था। इस दौरान महिला को शायद एक-दो बार ही हम लोगों ने बाहर आते-जाते देखा।

कभी कोई जरूरत हो, तो सचिन दोपहर में आता और उसे सामान देकर फिर चला जाता था। जबकि इतना रिजर्व कोई शादीशुदा दंपती कम ही रहते हैं।

बच्चे मोहल्ले में खेलने आए, तो डांटकर ले गई


उसने बताया- करीब एक महीने बाद उनके दो बच्चे खेलते हुए नीचे मोहल्ले में आ गए। उनके पीछे-पीछे महिला भी निकली और बच्चों को डांटते हुए अंदर लेकर चली गई।

लेकिन उसकी भाषा बिल्कुल अलग थी। उनमें कुछ उर्दू के अल्फाज थे। उसका डांटने का तरीका ऐसा था, जैसे बच्चों ने बाहर आकर कोई अपराध कर दिया हो।

फिर वह कमरे में जाकर भी बच्चों को काफी देर तक डांटती रही। उस दौरान वह अपने देश की भाषा बोल रही थी। बच्चे भी उसी भाषा में जवाब दे रहे थे।

सचिन बोला- दोबारा बाहर गए ताे तुम्हारे देश छोड़ आऊंगा


पड़ोसी ने बताया- इसके बाद शाम को जब सचिन आया, तो उसने भी बच्चों को काफी तेज-तेज डांटा। उसके कमरे की खिड़की से साफ आवाज सुनाई पड़ती थी।

वह कह रहा था कि दोबारा मोहल्ले में खेलने गए, तो तुम लोगों को तुम्हारे घर छोड़ आऊंगा। जहां से कभी लौट नहीं पाओगे। उसने महिला से कहा कि इन्हें ये बात इनके देश की भाषा में समझा देना।

यह सुनकर हम लोगों को कुछ शक होने लगा। एक दिन मैंने सचिन को बुलाया और पूछा किस देश से बहू को लाए हो। यह सुनकर वो परेशान हो गया।

उसने कहा कि अपने देश की है, जम्मू की तरफ इनका घर है, तो भाषा कुछ बदली है। यह कहकर वो चला गया।

29 जून को जब बकरीद मनाई, तो शक हुआ


पड़ोसी के मुताबिक- 29 जून को सचिन और महिला ने बच्चों के साथ बकरीद मनाई, तो हम लोगों का शक गहरा गया। क्योंकि सचिन हिंदू है और वह बकरीद क्यों मना रहा है?

उनके बच्चे छत पर खेल रहे थे, जो नए कपड़ों में थे। इसके बाद शाम को महिला भी बाहर निकली थी। इसके बाद 30 जून की शाम को हम लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लेकिन पता नहीं कैसे उसे इस बात का पता चल गया।

महिला रात में ही बच्चों के साथ फरार हो गई। कमरे में अकेले सचिन बचा। पुलिस पहुंची, तो उसने बताया कि महिला अपने घर गई है। इसके बाद पूछताछ के लिए पुलिस उसे लेकर चली गई।

अब पढ़िए वह बयान जो सचिन ने पुलिस को दिया


सचिन ने पुलिस को बताया- होली के दिन 8 मार्च, 2023 को मैं नेपाल के काठमांडू में सीमा से पहली बार मिलने गया था। यहां हम दोनों ने 7 दिन एक साथ में गुजारे।

इसके बाद ही सीमा ने मेरे साथ रहने की इच्छा जाहिर की थी। जब मैंने हां कर दी, तो वह वापस अपने देश चली गई थी। वह सीधे भारत नहीं आ सकती थी, नहीं तो फंस जाती। इसलिए हम लोगों ने दूसरा तरीका निकाला।

11 मई को सीमा हैदर अपने बेटे फरहान (7), फरवा (6), फराह (5) फरीहा (4) को लेकर टूरिस्ट वीजा पर कराची से नेपाल आई। वहां महिला का पति गुलाम रजा काम करता है, लेकिन वो उससे नहीं मिली।

नेपाल से बस पकड़कर वह दिल्ली पहुंची। दिल्ली से यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए 13 मई की सुबह रबूपुरा एरिया के गांव फलैदा कट पर पहुंची। यहां से मैं उसे लेकर रबूपुरा कस्बे के मोहल्ला अंबेडकर नगर में किराए के कमरे में पहुंचा। यहां हम दोनों 50 दिन से पति-पत्नी बनकर रह रहे थे।

WhatsApp Group Join Now