Movie prime

 हरियाणा में जुटे भाजपा का मिशन 2024 दिल्ली से वरिष्ठ नेता  फीडबैक लेने

 
 हरियाणा में जुटे भाजपा का मिशन 2024 दिल्ली से वरिष्ठ नेता  फीडबैक लेने
 Public Haryana News : जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे शीर्ष नेताओं की हरियाणा में गतिविधियां तेज हो रही है।  हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी मिशन 2024 की तैयारियों में जुट गई है। 

भाजपा का टारगेट है कि लोकसभा चुनाव में हरियाणा की दस सीटों पर कमल खिलाया जाए। साथ ही, प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को फतेह किया जाए। इसमें रणनीति में कोई चूक न रहे, इसके लिए बीजेपी के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव वी़ सतीश हरियाणा के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता वी सतीश यहां से फीडबैक जुटा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को उन्होंने चंडीगढ़ में भाजपा विधायकों के मन की बात जानी। 

सभी विधायकों के साथ उन्होंने बातचीत की। लेकिन इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ मौजूद नहीं थे।

खबर यह भी है कि कई विधायकों ने प्रदेश सरकार के कार्यों की खुलकर तारीफ की है लेकिन कई विधायकों ने प्रदेश में अफरशाही का मुद्दा भी भाजपा के वरिष्ठ नेता के सामने रखा। 

इससे पहले वी़ सतीश ने करनाल में सरकार के कई मंत्रियों के साथ भी बैठकें की थी। इस दौरान उन्होंने मंत्रियों से उनके विभागों को लेकर भी रिपोर्ट ली और सरकार और संगठन के बीच तालमेल पर भी चर्चा की।

जानकारी के अनुसार भाजपा के वरिष्ठ नेता अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान एक फाइनल रिपोर्ट तैयार करेंगे और पार्टी शीर्ष नेतृत्व के समक्ष पेश करेंगे। इस रिपोर्ट को लोकसभा और विधानसभा चुनावों के मद्देनजर काफी अहम माना जा रहा है। 

बैठक में विधायकों, मंत्रियों और नेताओं द्वारा रखी गई बातों को गुप्त रखा जाएगा क्योंकि पार्टी हाईकमान तक ही यह रिपोर्ट जाएगी। 

WhatsApp Group Join Now