Movie prime

 

हरियाणा में बर्थ सर्टिफिकेट कैसे बनवाएं? जानें प्रॉसेस

 
ऑनलाइन आवेदन के 1 हफ्ते में मिल जाएगी कॉपी, हरियाणा में बर्थ सर्टिफिकेट कैसे बनवाएं? जानें प्रॉसेस

 
गुरुग्राम: पहली अक्टूबर से बर्थ सर्टिफिकेट आधार कार्ड की तरह सिंगल डॉक्युमेंट बनने जा रहा है। आधार कार्ड के लिए भी इसकी जरूरत होगी। बर्थ सर्टिफिकेट कई जगहों पर इस्तेमाल हो सकेगा। इसके बाद अन्य डॉक्युमेंट की बहुत कम जरूरत होगी। हालांकि नगर निगम गुड़गांव को इसके नोटिफिकेशन का इंतजार है लेकिन आप ऑनलाइन आवेदन करके एक सप्ताह में यह सर्टिफिकेट पा सकते हैं। ऑनलाइन ही इसे अपलोड किया जा सकता है। इसके नीचे क्यूआर कोड को स्कैन करके कितनी भी कॉपी की जा सकती है।

नगर निगम की ओर से https://crsorgi.gov.in पोर्टल पर इसका रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। जबकि सरल केंद्र और नागरिक सुविधा केंद्र पर आवेदन होता है। शहर के सेक्टर 42, सेक्टर 34 और सिविल लाइन नगर निगम ऑफिस में नागरिक सुविधा केंद्र है।

शादी से पहले आ रहीं ससुराल, मिली NOC.. जानें क्यों चर्चा में BJP MLA भव्य बिश्नोई की मंगेतर IAS परी बिश्नोई

यहां बनवाएं बर्थ सर्टिफिकेट

इसके अलावा एडीसी ऑफिस, खांडसा रोड सहित जोन वाइज सरल केंद्र बने हुए हैं। इसके अलावा जीएमडीए के इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल रूम नंबर 18001801817 पर जानकारी ली जा सकती है। जहां पर बच्चे का जन्म होता है, वह हॉस्पिटल ऑनलाइन ही नगर निगम को जानकारी देता है। इसके बाद अधिकारियों से अप्रूव करवाकर एक सप्ताह के अंदर पोर्टल पर ही अपलोड कर दिया जाता है। वहीं से इसकी कॉपी ली जा सकती है।

इस पर डिजिटली सिग्नेचर होते हैं। नगर निगम के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. आशीष सिंगला ने बताया कि बर्थ सर्टिफिकेट के सिंगल डॉक्युमेंट की जानकारी उनको है लेकिन अभी इसको लेकर नोटिफिकेशन का इंतजार है। इसके लिए सरल केंद्र और नागरिक सुविधा केंद्र पर आवेदन किया जा सकता है। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होता है। एक सप्ताह में कॉपी ऑनलाइन ही अपलोड की जा सकती है। इसके लिए अभिभावक को एक आईडी आवेदन के समय में लगानी होती है।

WhatsApp Group Join Now