हरियाणा सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी रक्षा बंधन पर महिलाओं के साथ बच्चे भी फ्री करेंगे सफर, ये रहेगा टाइम टेबल

-रक्षा बंधन के लिए आज दोपहर से महिलाओं के लिए होगी मुफ्त यात्रा की सुविधा
-15 साल तक के बच्चों के साथ 30 अगस्त रात 12 बजे तक रहेगी मुफ्त यात्रा सुविधा
- रोडवेज विभाग की तरफ से मुहैया करवाई जाएंगी जरूरत अनुरूप बसें
- हरियाणा राज्य परिवहन के अंतर्गत परमिट पर चल रही बसों में भी रहेगी निशुल्क सुविधा
झज्जर,28 अगस्त। भाई-बहन के प्यार का अटूट बंधन रक्षाबंधन के पावन पर्व पर इस बार भी हरियाणा सरकार ने रोडवेज बसों में सभी महिलाओं तथा 15 साल तक के बच्चों के लिए इस बार भी निशुल्क यात्रा सुविधा देने का तोहफा दिया है।
इस योजना के तहत 29 अगस्त दोपहर 12 बजे से 30 अगस्त रात्रि 12 बजे तक महिलाएं निशुल्क यात्रा कर सकती हैं। यह सुविधा हरियाणा राज्य परिवहन के परमिट पर चल रही बसों पर भी लागू होगी।
यह जानकारी देते हुए डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से बहनों को दिए गए इस विशेष उपहार के कारण बहनें अपने 15 साल तक के बच्चों के साथ हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।
उन्होंने बताया कि यह सुविधा हरियाणा राज्य परिवहन के परमिट पर चल रही बसों पर भी लागू होगी। इसके अलावा यह सुविधा केवल हरियाणा राज्य परिवहन की साधारण बसों में हरियाणा में स्थित किसी भी एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने व जाने के लिए उपलब्ध रहेगी, इसमें दिल्ली व चंडीगढ़ भी शामिल है।
डीसी ने बताया कि महिलाएं 29 अगस्त दोपहर 12 बजे से 30 अगस्त रात्रि 12 बजे तक महिलाएं निशुल्क यात्रा कर सकती हैं। जिला की महिलाओं इस पर्व को लेकर उत्साह है।