Public Haryana News Logo

चौटाला परिवार में वार-पलटवार! दादा ओम प्रकाश चौटाला को दुष्यंत चौटाला ने दिया जवाब, JJP की पॉलिटिक्स पर भी बोले

 Haryana News: हरियाणा में इन दिनों पार्टियों से अधिक चौटाला परिवार की राजनीति ज्यादा गरमाने लगी है। भिवानी पहुंचे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अपने दादा के कड़वे बोलों पर पलटवार कर कहा है कि अभी मैं 40-50 साल और राजनीतिक करूंगा और मुझे NDA छोड़ 2 प्रतिशत वोट वाले दल के साथ जाने की जरूरत नहीं है।
 | 
Haryana Holitics
 

भिवानी। हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अपने दादा पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला द्वारा की गई टिप्पणी पर जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि इनेलो के निकालने के बाद जेजेपी ने कई चुनाव जीते हैं और विधानसभा चुनाव में 18 फीसदी वोट पाकर 10 विधायक बनाए। उनकी पार्टी हरियाणा में एनडीए गठबंधन में है और अच्छा काम कर रही है।

हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला भिवानी शहर के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने शहर में सुबह से देर रात तक दर्जनों कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के घर जलपान किया और कई जगह नुक्कड़ सभाएं कीं। इस क्रम में जेजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। यहीं मीडिया से मुख़ातिब होते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने पहली बार अपने दादा एवं पूर्व सीएम ओपी चौटाला के कड़वे बोलों पर पलटवार किया।

दुष्यंत चौटाला ने कहा, इनेलो के निकालने के बाद जेजेपी ने कई चुनाव जीते। विधानसभा चुनाव में 18 प्रतिशत वोट पाकर 10 विधायक बनाए। ऐसे में NDA के साथ रहते हुए उन्हें 2 प्रतिशत वोट वाले दल (इनेलो) के साथ जाने की जरूरत नहीं। उन्होंने कहा कि अभी तो मैं 40-50 साल और राजनीतिक करूंगा। बता दें कि ओपी चौटाला ने गुरुवार को ही कहा था कि भाजपा के साथ जाने पर दुष्यंत की लोकप्रियता खत्म हो गई है। अब वो उन्हें इनेलो में कभी नहीं लेंगे।

बता दें कि दुष्यंत चौटाला ने यह भी स्पष्ट किया कि हरियाणा में भाजपा व जजपा गठबंधन में कोई गतिरोध नहीं। दोनों मिलकर प्रदेश का विकास कर रहे हैं और राजस्व बढ़ा रहे हैं। हरियाणा देश में सबसे ज़्यादा GST कलेक्शन वाला राज्य बना है और GST कलेक्शन देश के 16 प्रतिशत के बजाय हरियाणा में 22 प्रतिशत है।

कर्नाटक चुनावों से उत्साहित कांग्रेस को लेकर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कर्नाटक चुनावों का हरियाणा की राजनीति पर कोई असर नहीं होगा। साथ ही कहा कि हरियाणा से पहले हमारे लिए राजस्थान के चुनाव अहम हैं। जेजेपी राजस्थान में चुनावों से पहले संगठन खड़ा करेगी और वहां चुनाव लड़ेगी।

दिल्ली धरने पर बैठी पहलवान बेटियों को लेकर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बेटियों को सभी का समर्थन है। वो चाहते हैं कि दिल्ली पुलिस अब तथ्य जुटा कर दोषी को सख्त सजा दे। वहीं, भाजपा सांसद रतनलाल कटारिया के निधन को दुष्यंत चौटाला ने अपनी पारिवारिक क्षति बताया। उन्होंने कहा कि कटारिया से हमारे चार पीढ़ी का नाता था। देश ने बहुत ही हंसमुख व विकास की सोच वाले नेता को खो दिया।

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर देश व प्रदेश की राजधानी रोज गर्मा रही है। पर इससे भी कहीं अधिक गर्माहट चौटाला परिवार में जारी है। हालांकि, लोकसभा चुनाव से पहले यमुना में अभी बहुत पानी बहना बाकी है, ऐसे में देखना होगा कि चौटाला परिवार में बढ़ता राजनीति टकराव आगे चलकर क्या बदलाव लाता है।

अपने शहर से जुड़ी हर बड़ी-छोटी खबर के लिए

Click Here