Movie prime

  हरियाणा में होगी 48 कोस की परिक्रमा, बृज की 84 कोस यात्रा की तर्ज पर CM मनोहर लाल ने किया शिलान्यास

 
  हरियाणा में होगी 48 कोस की परिक्रमा, बृज की 84 कोस यात्रा की तर्ज पर CM मनोहर लाल ने किया शिलान्यास
 

कुरनाल: दो दिवसीय दौरे पर करनाल पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल कुरुक्षेत्र डेवलपमेंट बोर्ड की 8 बड़ी योजनाओं का शिलान्यास किया । इन योजनाओं पर 11 करोड़ 76 लाख 95000 की राशि खर्च होगी। इन योजनाओं में निसिंग खंड के गांव बालू में पृथ्वी तीर्थ के निगम निर्माण पर 86 लाख 89 हजार, ओंगंध गांव में  राघवेंद्र दशरथ तीर्थ पर 112 लाख 11 हजार, मिश्रक तीर्थ पर 159 लाख 31 हजार,असंध में 40 लाख नीलोखेड़ी खंड के गांव अंजंथली में अंजनी तीर्थ पर 239 लाख 70 हजार,  पाटन पुरी में तीर्थ पर 231 लाख 29 हजार,  सीतामाई में वेदवती तीर्थ पर 134 लाख 52 000 और गांव बस्ती में व्यास स्थली तीर्थ पर 183 लाख 6 हजार की राशि खर्च की जाएगी।

प्रदेश सरकार गीता स्थली कुरुक्षेत्र और उसकी 48 कोस की परिधि के सभी तीर्थ स्थलों का पुनर्विकास कर रही है। अड़तालिस कोस की परिक्रमा में कुरुक्षेत्र के इलावा प्रदेश के चार जिलों का क्षेत्र भी शामिल है जिनमे करनाल, पानीपत, कैथल और जींद शामिल है। इस परिक्रमा मार्ग में 164 तीर्थ स्थलों को चिन्हित किया गया है जिनमे से पचास तीर्थ स्थलों का सुधार हो चुका है। अब सरकार ने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के तहत 8 तीर्थ स्थलों के विकास की योजना तैयार की है।

सीएम ने कहा कि कुरुक्षेत्र के साथ हरियाणा के चार जिलों को भी धार्मिक पहचान मिलेगी। सीएम मनोहर लाल ने 8 तीर्थ स्थलों के पुनर्विकास का शिलान्यास किया।करीब 12 करोड़ की लागत से कार्य होंगे। कुरुक्षेत्र की 48 कोस परिधि में चिन्हित किए गए है 164 तीर्थ स्थल, बृज की 84 कोस यात्रा की तर्ज पर होगी हरियाणा में 48 कोस की परिक्रमा की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now