प्यार की खातिर नयनतारा बनीं हिंदू, लेकिन उस प्यार ने दिया उन्हें धोखा, ये है एक्ट्रेस का असली नाम

नई दिल्ली : शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान 7 सितंबर को दुनिया भर में दस्तक दे चुकी है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग से देश भर में एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। खबरों की माने तो यह फिल्म एडवांस बुकिंग के मामले में अब तक सभी रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। फिल्म कल रिलीज हो चुकी है और धमाल मचा रही है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ-साथ फिल्म की पूरी स्टार कास्ट भी चर्चा का विषय बनी हुई है। इस लिस्ट में फिल्म की स्टार अभिनेत्री नयनतारा ( Nayantara) का नाम भी शुमार है।
अब नयनतारा ( Nayantara) की निजी जिंदगी से लेकर उनकी लव लाइफ चर्चा का विषय बन चुकी है। अब हम आपको नयनतारा की जिंदगी से जुड़े हुए एक ऐसे सच के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे शायद आप नहीं जानते होंगे। आज के समय में नयनतारा दक्षिण भारतीय सिनेमा का बहुत बड़ा नाम है। हर कोई उनकी खूबसूरती का दीवाना है। उनका जन्म कर्नाटक के बेंगलुरु में हुआ था।
नयनतारा ( Nayantara) का असली नाम डायना मरियम कुरियन है और वह क्रिश्चियन धर्म को मानने वाली थी। उनका जन्म एक ईसाई परिवार में हुआ और वह एक सीरीआई ईसाई के रूप में पली-बड़ी। नयनतारा कभी भी अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थी उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने की सोची थी। कुछ समय बाद वह एक मॉडल के रूप में काम करने लगी जहां पर निर्देशक की नजर उन पर पड़ी। इसके बाद सिर्फ एक फिल्म करने के वादे से नयनतारा ने अपना फ़िल्मी करियर शुरू किया। लेकिन उनकी पहली ही फिल्म ने उन्हें चमकता हुआ सितारा बना दिया। उनका नाम काफी बड़ा था इसलिए फिल्मों में काम करने के लिए उन्होंने अपना नाम नयनतारा रख लिया।
वही नयनतारा ( Nayantara) के धर्म को लेकर भी उनसे अक्सर सवाल पूछे जाते हैं। कहा जाता है कि नयनतारा ने हिंदू धर्म अपना लिया है। दरअसल वर्ष 2011 के दौरान नयनतारा ने चेन्नई के एक आर्य समाज मंदिर में हिंदू धर्म स्वीकार किया था। उन्होंने वैदिक शुद्धिकरण प्रक्रिया शुद्धिकरण का पालन करके धर्म परिवर्तन किया था। इसके अलावा नयनतारा के पास हिंदू धर्म अपनाने का एक सर्टिफिकेट भी मौजूद है।
इसके बाद नयनतारा ( Nayantara) ने कहा था कि हां मैंने हिंदू धर्म स्वीकार किया है और यह मेरी अपनी पसंद है हालांकि मीडिया में अक्सर यह सवाल सामने आता है कि नयनतारा ने अपना धर्म क्यों परिवर्तन किया था। सूत्रों का कहना था कि नयनतारा ने इश्क के हाथों मजबूर होकर धर्म बदलने का निश्चय किया था। उस समय नयनतारा मशहूर एक्टर डायरेक्टर डांसर प्रभु देवा (Prabhudeva) के साथ रिश्ते में थी। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन प्रभु देवा पहले से ही शादीशुदा थे। लेकिन किसी वजह से दोनों की शादी नहीं हो सकी और 2012 में दोनों अलग हो गए।