Public Haryana News Logo

IIFA 2023 LIVE Updates: ग्रीन कार्पेट पर ईशा गुप्ता का दिखा सिजलिंग अवतार सलमान खान को IIFA में मिला शादी का ऑफर

 | 
IIFA 2023 LIVE Updates:  ग्रीन कार्पेट पर ईशा गुप्ता का दिखा सिजलिंग अवतार सलमान खान को IIFA में मिला शादी का ऑफर
 


IIFA 2023 News LIVE Updates 27th May: नमस्कार, आप जनसत्ता।कॉम पढ़ रहे हैं। IIFA 2023 का 25 मई को आगाज हो गया है। इस साल इस अवॉर्ड शो का आयोजन अबु धाबी में किया जा रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स पहले दिन से ही इवेंट में शिरकत कर ग्रीन कार्पेट में चार चांद लगा रहे हैं। सलमान खान, विक्की कौशल, अभिषेक बच्चन, ईशा गुप्ता और अन्य सितारे शो को अटेंड करने के लिए पहुंच चुके हैं। 27 मई यानी कि आज सेलेब्स को अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जाएगा। इसे सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। इवेंट से ढेरों अपडेट्स, फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यहां पढ़िए आईफा 2023 से जुड़े सभी अपडेट्स।

व्हाइट गाउन में उर्वशी रौतेला दिखीं गॉर्जियस

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

प्रणिता सुभाष बनीं परी


IIFA 2023 के ग्रीन कार्पेट पर एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष का ग्लैमरस अवतार छा गया। उन्हें इस इवेंट में परी लुक में देखा गया है। देखिए…

परम सुंदरी' कृति सेनन का ग्लैमरस अवतार

बनियान में आईफा अवॉर्ड पहुंचे वरुण धवन

IIFA 2023 में गर्लफ्रेंड संग पहुंचे पृथ्वी शॉ

ग्रीन कार्पेट पर रेड आउटफिट में नोरा फतेही ने गिराई बिजली


ग्रीन कार्पेट से नोरा फतेही का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो रेड आउटफिट में बिजली गिराते हुए नजर आ रही हैं। देखिए।।

आईफा अवॉर्ड्स में सलमान ने विक्की कौशल को लगाया गले


आईफा अवॉर्ड्स 2023 में सलमान खान ने विक्की कौशल को गले लगाया। इससे पहले 'भाईजान' के सिक्योरिटी गार्ड का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो विक्की को सलमान के पास से साइड करते हुए देखा गया था। इस पर लोगों ने एक्टर को काफी ट्रोल भी किया था। ऐसे में अब दोनों स्टार्स का नया वीडियो वायरल हो रहा। देखिए…


ग्रीन कार्पेट पर ईशा गुप्ता का दिखा सिजलिंग अवतार


बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता आईफा 2023 में शिरकत करने के लिए अबु धाबी पहुंच गई हैं और उन्होंने इस इवेंट के दूसरे दिन ही ग्रीन कार्पेट पर अपना सिजलिंग अवतार दिखाया है। उनके लुक से नजरें हटा पाना भी काफी मुश्किल है। उनके इस मोमेंट का एक वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। देखिए…


सलमान खान को IIFA 2023 में मिला शादी का प्रपोजल


IIFA 2023 के ग्रीन कार्पेट से सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें एक हॉलीवुड रिपोर्टर से मैरिज प्रपोजल मिल जाता है। इस मोमेंट का उनका वीडियो भी सामने आया है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो एक्टर से शादी के लिए पूछती है और एक्टर का भी शानदार रिएक्शन देखने के लिए मिलता है। देखिए…
 

अपने शहर से जुड़ी हर बड़ी-छोटी खबर के लिए

Click Here