Public Haryana News Logo

बिग बॉस 17 नवंबर 7 हाइलाइट्स: मुनव्वर ने मजाक किया और मन्नारा और खानजादी से माफी मांगी, अंकिता को सुशांत की याद आई।

 | 
Bigg Boss 17 Nov 7 Highlights

 
'बिग बॉस सीजन 17' में आज फिर धमाका हुआ। जैसे बीते एपिसोड में आपने देखा कि कैसे 9 घरवाले नॉमिनेट हो गए। अंकिता-विक्की और ऐश्वर्या-नील के बीच भयंकर जंग हुई। तहलका ने अनुराग को धक्का मार दिया। वहीं, आज भी पूरा घर एक-दूसरे से लड़ता-भिड़ता नजर आया। राशन टास्क के दौरान टीवी और ओटीटी का ग्रुप बनाया गया। इस दौरान कइयों ने भड़ास निकाली। साथ ही मुनव्वर और मन्नारा के बीच भी तू-तू, मैं-मैं हो गई।

एपिसोड की शुरुआत बीते दिन के झगड़े के बाद से होती है। जहां ऐश्वर्या को नील समझाते हैं कि वह उनसे केसै बात कर रही हैं। वह सबकी तरह उनको ट्रीट कर रही हैं। ऐश्वर्या से नील ने कहा कि वह उन्हें नॉमिनेट कर देंगी तो भी फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन उनके एटीट्यूड से फर्क पड़ रहा है। जिस तरह से वो बर्ताव कर रही हैं, वो बहुत गलत है। नील कहते हैं कि वह उनके साथ न लड़ाई करें। ऐश्वर्या समझती नहीं हैं। कहती हैं कि वह किसी और का खाना नहीं बनाएंगी। उधर, मन्नारा अपने नॉमिनेशन के बारे में मुनव्वर से बात करती हैं कि कैसे जिग्ना और रिंकू के पास खानजादी के लिए कुछ नहीं था इसलिए उन्होंने उनको नॉमिनेट कर दिया।

सुशांत तो यादकर रोईं अंकिता

अंकिता और अभिषेक गार्डन एरिया में बैठे होते हैं। यहां अंकिता कहती हैं कि तू जब बिना शर्ट के घूमता है तो मुझे तू एकदम सुशांत की तरह लगता है। तो अभिषेक ने कहा कि जर्नी भी वैसी ही है। बैकग्राउंड भी सेम। तो अंकिता कहती हैं कि वह इतना गुस्सैल नहीं था। वो बहुत शांत था। वो बहुत मेहनती था। बहुत ही डेडिकेटेड था। बहुत मेहनती था। वो बहुत घुस जाता था। उसे कुछ न कुछ चाहिए होता था। थोड़ा भी कम ज्यादा हो जाता था तो बहुत अफेक्ट हो जाता था। लोगों के लिए सोचता था। ट्विटर पर देखता था कि लोग उसे क्या बोल रहे हैं। उससे भी अफेक्ट हो जाता था। परेशान हो जाता था। इसके बाद अंकिता रो पड़ती हैं। कहती हैं- उसके बारे में बात करना अच्छा लगता है। बहुत ही गर्व महसूस होता है। वो फैमिली है।
 

नॉमिनेशन्स से दुखी मन्नारा चोपड़ा

इधर, मन्नारा और मुनव्वर के बीच रिश्ता खराब होता चला गया। नॉमिनेशन्स की वजह से मन्नारा, मुनव्वर से खफा दिखीं। बोलीं कि वो उनसे एक हफ्ते तक बात नहीं करेंगी। क्योंकि उन दोनों का बात करना रिंकू और जिग्ना को पसंद नहीं। इस पर मुनव्वर कहते हैं कि ये अब तक की सबसे बेवकूफी भरी बात उन्होंने कही है। ठीक है, अब वह बात नहीं करेंगे। वहीं, अभिषेक उन्हें समझाते हैं कि मन्नारा को इग्नोर करना चाहिए। नहीं तो खानाजादी का गेम ऊपर चला जाएगा। उधर, मुनव्वर ने भी बात नहीं की। उन्होंने कहा बहुत समझा लिया लेकिन वो समझ नहीं रही। उसकी वजह से वो परेशान नहीं होना चाहते हैं इसलिए अब सोने जा रहे हैं। वहीं, तहलका स्वीमिंग पूल में चार तकिए डाल देते हैं। जबकि अनुराग और अरुण मना करते हैं। लेकिन वो सुनते नहीं। सुबह उठने पर जिग्ना, रिंकू, मुनव्वर, नील और अभिषेक देखकर हैरान रहते हैं कि ये किसने किया।

बिग बॉस ने सभी घरवालों को गार्डन एरिया में इकट्ठा किया और सबसे पहले अनुराग से माफी मांगी। साथ ही मन्नारा से भी। कहा कि माफी मागंते हैं क्योंकि अनुराग यहां भूखा रहने नहीं आए हैं और उन्हें यहां भूखा रहना पड़ रहा है। साथ ही मन्नारा से भी माफी क्योंकि उन्हें भी बुरा लग सकता है अगर उनके दोस्त को कुछ कहा गया तो। बिग बॉस ने कहा कि जो राशन कमाया गया था वो सिर्फ दिमाग वालों का था। बाकी दोनों मकानवालों को बेसिक राशन में गुजारा करना होगा। लेकिन मैं कौन होता हूं किसी को बोलने वाला। मेरे बोलने के बावजूद, राशन चोरी हुआ, शेयर हुआ और चोरी किया गया। खाना भी शेयर किया गया। दूध और अंडे जमकर शेयर किए गए। इसके बाद घरवालों को बिग बॉस ने फटकार लगाई और टास्क दिया। जो अब कल 8 नवंबर के एपिसोड में देखने को मिलेगा।

अपने शहर से जुड़ी हर बड़ी-छोटी खबर के लिए

Click Here