Adipurush मेकर्स को लगा बड़ा झटका, चंद टाइमलाइन में ऑनलाइन लीक हुई प्रभास की बिग बजट फिल्म

Aadipurush Film 10 Big Mistake: रामायण तो हम सभी देखी और सुनी होगी है। कृति सेनन और प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म आदिपुरुष रिलीज होने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती हुई नजर आ रही हैं। कई लोगों को फिल्म के डायलॉग पसंद नहीं आ रहे हैं, तो कुछ लोगों रावण बने सैफ अली खान पसंद नहीं आ रहे हैं। बड़े बजट की इस फिल्म की आलोचना और तारीफ भी जमकर की जा रही हैं।
फिल्म के कुछ सीन को लेकर ट्रोल भी किया जा रहा है। प्रभास की फिल्म सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा का एक हिस्सा बन चुकी है। क्योंकि ये लोगों की आस्था के साथ जुड़ी हुई है। जैसा कि आप लोग जानते ही रामायण में किस तरह से प्रभु राम , सीता का वनवास , हनुमान संग राम की रावण से लड़ाई को बताया और दर्शाया गया है। ऐसा ही कुछ इस फिल्म में भी दिखाने की कोशिश की गई है। आज हम इस फिल्म की 10 सबसे बड़ी गलतियां बताने जा रहे है जो मेकर्स से हुई है।
प्रभास बने राघव और कृति बनीं जानकी
बता दें कि 'आदिपुरुष' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में प्रभास ने राघव और कृति सेनन ने जानकी का किरदार निभाया है। फिल्म में रावण के किरदार में सैफ अली खान हैं। इसके अलावा सनी सिंग और देवदत्त नाग सहित कई कलाकारों ने अहम रोल निभाए हैं। आज सिनेमाहॉल से लेकर सोशल मीडिया तक यह फिल्म छाई हुई है। हालांकि अब फिल्म के लीक होने से मेकर्स को काफी झटका लगा है।
कमाई पर पड़ सकता है असर
जाहिर सी बात है कि ऑनलाइन फिल्म एचडी प्रिंट में उपलब्ध होने का सबसे बड़ा असर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ सकता है। इस फिल्म को तकरीबन 500 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। अब तक अंदाजा लगाया जा रहा था कि फिल्म कमाई के मामले में 'पठान' को पछाड़ेगी। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि फिल्म की कमाई पर गहरा असर पड़ने वाला है।
1. फिल्म में युद्ध जीतने के बाद राम की वापसी को नहीं दिखाया गया है। क्योंकि आदिपुरुष मूवी में रामायण की आधी कहानी को दिखाया ही नहीं गया है।
2. इसमें दम पिशाच को दिखाया है, जो लोगों की आत्माओं को खींचते है। फिल्म के सीक्वेंस में राघव को दमपिशाच जैसे दिखने वाले मायावी राक्षसों से लड़ते हुए दिखाया गया है, जो आपको बहुत ही अजीब सा लगने वाला है।
3. 500 रूपये करोड़ वाली इस फिल्म में काफी हेवी VFX का इस्तेमाल किया गया है जो बहुत ही अजीब लग रहा है।
4. इसमें रावण की लंका में सब कुछ काला दिखाया गया है यहां तक कि लंका में रहने वाले और रावण के कपड़े भी काले दिखाएं गए है।
5. वहीं इसमें रावण के लुक को लेकर भी काफी चर्चा की जा रही है। जिसके बालों को Faux Hawk हेयरकट में दिखाया गया है। इसमें रावण की सवारी चमगादड़ दिखाई है।
6. आदिपुरूष फिल्म में पत्थरों पर राम सेतु का नाम नहीं लिखा होता जबकि रामायण में पत्थरों पर राम का नाम लिख समंदर में डाला जाता है।
7. वहीं एक सीन में जानकी का मायावी रूप दिखाया गया है, जो काफी अटपटा सा लग रहा है।
8. इतना ही नहीं राघव की विजय के बाद युद्धभूमि में जानकी मां खुद आकर गले लगती है।
9. एंटरटेनमेंट के चक्कर में आदिपुरुष के डायलॉग भी अतरंगी टाइप के है जिसकी काफी चर्चा भी हो रही है।
10. वहीं इस मूवी में राघव को गुस्सैल दिखाया गया है और लक्ष्मण को बिल्कुल शांत। जबकि रामायण में भगवान राम शांत स्वभाव के माने जाते थे।