Public Haryana News Logo

हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 65.43% पास, यहां सबसे पहले करें चेक

 Haryana Board 10th Result 2023 Link Download: इस साल, कुल 2,96,329 स्टूडेंट्स ने हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स ये bsehexam।org, bseh।org।in हैं।
 | 
हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 65.43% पास, यहां सबसे पहले करें चेक
 

HBSE 10th Result 2023 Websites: हरियाणा बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन स्टूडेंट्स ने इसके लिए आवेदन किया था वह अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं। हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स ये bsehexam।org, bseh।org।in हैं। हरियाणा बोर्ड 10वीं के रिजल्ट 2023 की मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी स्कूलों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।

हरियाणा बोर्ड 10वीं में लड़‍कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों का रिजल्‍ट लड़कों से बेहतर रहा है। ग्रामीण क्षेत्र का रिजल्‍ट 67.35 प्रतिशत रहा है जबकि शहरी क्षेत्र का रिजल्‍ट 61.28 फीसदी रहा है। कुल 65.43 फीसदी स्‍टूडेंट्स परीक्षा में पास हुए हैं।  

एचबीएसई कक्षा 10 के रिजल्ट में उपस्थित होने वाले 1,49,439 लड़कों में से 91,772 पास हुए, जबकि 1,36,986 लड़कियों में से 95,629 पास हुई हैं। 10वीं क्लास में 69।81 प्रतिशत लड़कियों ने परीक्षा पास की है, जबकि मैट्रिक की परीक्षा पास करने वाले लड़कों की संख्या 69।41 फीसदी है।

बोर्ड सचिव ने बताया कि परीक्षा के रिजल्‍ट के आधार पर जो परीक्षार्थी अपनी कॉपियों की रीचेकिंग अथवा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं, उन्‍हें निर्धारित फीस के साथ रिजल्‍ट घोषित होने की तारीख से 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

बोर्ड ने 27 फरवरी से 25 मार्च, 2023 तक एचबीएसई कक्षा 10 परीक्षा 2023 आयोजित की थीं। स्टूडेंट्स को अपनी मार्कशीट चेक करने के लिए एचबीएसई हरियाणा बोर्ड परिणाम लिंक 2023 पर अपना नाम, मां का नाम और रोल नंबर दर्ज करना होगा। इस साल, कुल 2,96,329 स्टूडेंट्स ने हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। पिछले साल कुल पासिंग पर्सेंटेज 87।08 फीसदी था। प्राइवेट स्कूलों ने 88।21 फीसदी और सरकारी स्कूलों ने 63।54 फीसदी पासिंग पर्सेंटेज दर्ज किया था।

HBSE CLASS 10 RESULTS 2023: HOW TO CHECK ONLINE

रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www।bseh।org पर जाएं।


होमपेज पर आ रहे Class 10th Result के लिंक पर क्लिक करें। 

अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा। यहां जरूरी डिटेल्स डालकर सबमिट कर दें। 

सबमिट करते ही आपका रिजल्ट आपके सामने स्क्रीन पर होगा। 

अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।

अपने शहर से जुड़ी हर बड़ी-छोटी खबर के लिए

Click Here