CUET UG 2023 Admit Card: जानिए कब जारी होगा सीयूईटी यूजी 2023 एडमिट कार्ड, कैसे करें डाउनलोड

CUET UG 2023 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से आज 17 मई को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2023 (CUET 2023) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। जिन छात्रों ने इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है, वे इस आधिकारिक वेबसाइट- cuet।samarth।ac।in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। सीयूईटी यूजी 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी, जो उनके रजिस्ट्रेशन फॉर्म में दिए होंगे।
बता दें कि सीयूईटी यूजी 2023 की परीक्षा का आयोजन 21 मई से 31 मई 2023 तक ऑनलाइन किया जाएगा। सीयूईटी 2023 (जिसे पहले सीयूसीईटी के नाम से जाना जाता था) को कंप्यूटर के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा बता दें कि किसी भी उम्मीदवार को डाक या कूरियर सेवा के माध्यम से सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2023 नहीं भेजा जाएगा। उन्हें यह ऑनलाइन ही डाउनलोड करना होगा।
CUET UG 2023 Admit Card: जानें कैसे डाउनलोड करें सीयूईटी यूजी 2023 एडमिट कार्ड
1 सबसे पहले इस ऑफिशियल वेबसाइट cuet।samarth।ac।in पर जाएं।
2 इसके बाद 'सीयूईटी यूजी 2023 एडमिट कार्ड' के लिंक पर क्लिक करें।
3 यह आपको लॉगिन पेज पर ले जाएगा, जहां आपको अपनी क्रेडेंशल डिटेल भर कर सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
4 इसके बाद सीयूईटी यूजी 2023 एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5 अब आप सीयूईटी यूजी 2023 एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख लें।