Public Haryana News Logo

मौसम अपडेट: अगले 6 घंटों में भारी बारिश लाएगी तबाही, इन राज्यों में रेड अलर्ट जारी, पढ़ें IMD की भविष्यवाणी

 | 
Weather Update: अगले 6 घंटे में भारी बारिश लाएगी तबाही, इन राज्यों में जारी रेड अलर्ट, IMD की भविष्यवाणी पढ़ लीजिए
 

Weather Update: देश के ज्यादातर राज्यों में एक बार फिर से बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। कुछ राज्यों में भारी बरसात होने की वजह से तबाही देखने को मिल रही है। मध्य प्रदेश और गुजरात में काफी तेज बारिश हो रही है। ओडिशा में भी कई जगहों पर भारी बारिश के साथ तूफान की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में भारी वर्षा को देखते हुए कुछ राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की मानें तो गुजरात में 20 सितंबर तक भारी बारिश होने की उम्मीद है। आईएमडी ने गुजरात के लिए रेड अलर्ट जारी किया और अधिक बारिश होने की भविष्यवाणी भी की है।

दिल्ली में कब होगी बारिश?

राजधानी दिल्ली की बात करें तो कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने दर्ज की जा सकती है। नई दिल्ली में आज बादलों का डेरा रहेगा। 19 सितंबर को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी में लखनऊ में आज बादल छाए रहेंगे। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। गाजियाबाद की बात करें तो आज आंशिकतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है।

इन राज्यों में होगी बारिश

गुजरात क्षेत्र और दक्षिण राजस्थान में 20 सितंबर तक अलग – अलग जगहों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही आज उत्तरी कोंकण, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में हल्की बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड में अलग-अलग जगहों पर वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना है। ओडिशा में अगले 2 दिनों बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वर्षा के इस मौसम में आमजन से आग्रह है कि मौसम संबंधित सावधानियां बरतें तथा जल भराव, कच्चे रास्तों एवं भारी यातायात वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।

अपने शहर से जुड़ी हर बड़ी-छोटी खबर के लिए

Click Here