Public Haryana News Logo

Weather Update: 10 राज्यों में अलर्ट अगले 12 घंटे बारिश से मचेगा कोहराम, पढ़ें देशभर के मौसम को लेकर भविष्यवाणी

 | 
Weather Update
 

Weather Update: अक्टूबर महीना शुरू होने के साथ ही राजधानी दिल्ली में सुबह और रात के समय में ठंड महसूस होनी शुरू हो गई है। रात में लगातार लुढ़कता जा रहा है। कुछ लोगों ने अब एसी भी चलाना बंद कर दिया है, क्योंकि पंखे की हवा में ही अब सर्दी महसूस हो रही है। मॉनसून की विदाई के साथ ही दिल्ली में हल्की ठंड दस्तक देने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। ऐसे में दिल्लीवासियों को सुबह और शाम के समय में ठंड महसूस हो सकती है।

वहीं, बिहार की बात करें तो भारी बारिश ने अभी भी कोहराम मचाया हुआ है। लगातार हो रही बारिश की वजह से लोगों का जीना हाराम हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओड़ीसा और सिक्किम में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। पूर्वोत्तर राज्यों में देर रात जगह-जगह बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिली है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग

ने देश के कई राज्यों के लिए भारी बारिश के साथ ही आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।

इन राज्यों में बारिश की चेतवानी:-

आईएमडी ने बुधवार को 8 अक्टूबर तक देश के कई हिस्सों में भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में आने वाले दिनों में भारी बरसात देखने को मिल सकती है। 5 अक्टूबर को गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग – अलग हिस्सों में वर्षा की संभावना है।

5 और 6 अक्टूबर को असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा देखने को मिल सकती है। 5-8 अक्टूबर तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की बात कही जा रही है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में शुष्क मौसम की संभावना जताई है।

इसके अलावा, मौसम विभाग ने रविवार तक देश के कई हिस्सों में बिजली गिरने के साथ आंधी की भी भविष्यवाणी की है। 5 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में बारिश होने की उम्मीद है। 6 अक्टूबर को बिहार, असम, मेघालय, केरल और माहे के अलग-अलग इलाकों में बिजली गिरने के साथ आंधी आने की भी संभावना है।

अपने शहर से जुड़ी हर बड़ी-छोटी खबर के लिए

Click Here