Movie prime

 Weather Today: चक्रवाती तूफान की वजह से बदलेगा मौसम का हाल, IMD ने जारी किया पूर्वानुमान

 
Weather Alert Today
 

Weather News Today: देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है।राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, विदर्भ में हीटवेब का अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और दोपहर बाद से शाम तक धूल भरी आंधी चल सकती है। 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। विभाग के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस अवधि के सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।
 

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा और पंजाब में मौसम गर्म बना हुआ है। राज्य के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। वहीं, मध्य प्रदेश के रतलाम में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है। राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ झुलसाने वाली गर्मी और लू चलने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।गर्मी के कारण लोगों की आवाजाही कम हो गई है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर संभाग के जिलों में लू चलने की पूरी संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार, आज दोपहर बाद जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में मेघ गर्जन के साथ कहीं-कहीं तेज आंधी चलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि 15-16 मई को आंधी-बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट आने की संभावना है।

पश्चिम बंगाल में चक्रवात ‘मोचा’ के अलर्ट को देखते हुए दक्षिण 24 परगना में बक्खाली समुद्र तट पर नागरिक सुरक्षा दलों को तैनात किया गया है। सिविल डिफेंस टीमों के सदस्य लगातार जनता और पर्यटकों को सतर्क कर रहे हैं और उन्हें सतर्क रहने और समुद्र तट और समुद्र के करीब के क्षेत्रों में आने से बचने के लिए कह रहे हैं। नागरिक सुरक्षा अधिकारी अनमोल दास ने कहा, हम लगातार जनता और पर्यटकों को सतर्क रहने और समुद्र तट पर आने से बचने के लिए सतर्क कर रहे हैं।चक्रवात ‘मोचा’ के गंभीर तूफान में तब्दील होने की चेतावनी जारी की गई है।

WhatsApp Group Join Now