Movie prime

 Weather News 2023: दिल्ली  पहुंचा मानसून, हरियाणा में इस दिन होगा मानसून का आगमन, देखिए पूरी रिपोर्ट

 
 Weather News 2023: दिल्ली  पहुंचा मानसून, हरियाणा में इस दिन होगा मानसून का आगमन, देखिए पूरी रिपोर्ट
 Weather News 2023 : किसानों और आम नागरिकों के लिए आज की सबसे बड़ी खबर। भारत की भूमि में मानसून प्रवेश कर चुका है। मानसून के बादल दिल्ली पहुंच चुके हैं और अगले 48 घंटों में पूरे हरियाणा  और जींद  में मानसून के बादल बरसने लगेंगे। ज्यादातर मानसून 1 जून तकहरियाणा  पहुंच जाता है लेकिन इस साल यह 8 दिन की देरी से पहुंचा है।

हरियाणा में मानसून कब आएगा

हरियाणा  में मानसून की तारीख 15 जून है, लेकिन केरल में मानसून 8 दिन देरी से आया है। इस हिसाब से हरियाणा में 23 जून को पहुंचने की संभावना है। यदि मानसून की गति तेज रही तो इसके एक-दो दिन पहले और यदि मानसून की गति में परिवर्तन हुआ तो इसके एक दो दिन बाद मानसून के बादल हरियाणा पहुंच सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि, मानसून के पहुंचने के 48 घंटे पहले हवा में नमी आ जाएगी।

हरियाणा  मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ हिमाचल पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि इन दो मौसम प्रणालियों के अलावा वर्तमान में हवा का रुख पश्चिमी, उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। हवाओं के साथ लगातार नमी आ रही है। इस वजह से हरियाणा के अधिकतर जिलों में आंशिक बादल बने हुए हैं। वातावरण में उमस बढ़ गई है। सिरसा , चोपटा , जींद , सोनीपत ,पलवल ,हिसार , रेवाड़ी संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।

WhatsApp Group Join Now