Movie prime

 Weather Alert: अंबर से धरती तक गरजेंगे काले बादल, अगले 5 दिनों में इन राज्यों में कहर धाएगी बारिश

 
Weather Alert
 

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में अब धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होती जा रही है, जिससे कई इलाकों में चिलचिलाती गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है। पश्चिमी यूपी, हरियाणा और पंजाब के तमाम इलाकों में आज दिनभर धूप खिली रहने से तापमान में बंपर भढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे खेतों में काम करने वाले किसानों को पसीना टपक गया।

इसके अलावा उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों सुबह-सुबह बर्फबारी होने से कुछ देर सर्द हवा चली, लेकिन दिन चढ़ते-चढ़ते तापमान काफी बढ़ गया। इसके अलावा दक्षिणी भारत के कई इलाकों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया, जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ा। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।

न राज्यों में जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

आईएमडी के मुताबिक, कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा में अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही उत्तर पश्चिम भारत, गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जा रहा है। आगामी 5 दिनों में उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के तमाम इलाकों तापमान और भी बढ़ने की संभावना जताई है। वहीं, महाराष्ट्र, तेलंगाना और ओडिशा में हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी कर दी गई है। आगामी दो दिन में तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में गरज के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है।

इन इलाकों में होगी तेज बारिश

आईएमडी के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में अब बारिश से एक बार फिर मौसम का मिजाज काफी बदल गया है। बीते दो दिन से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा।

वहीं, आंशिक रूप से बादल छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही 9 से 13 अप्रैल के बीच मौसम में बदलाव होने की चेतावनी जारीर कर दी गई है। इस गर्मी में तापमान अभी तक 35 डिग्री से ऊपर नहीं गया है जोकि अब 36 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

WhatsApp Group Join Now