Movie prime

UP Weather Alert: यूपी में मौसम की उठापटक जारी, अगले चार दिनों में बारिश की संभावना

UP Weather Alert: यूपी में अगले चार दिनों में तेजी से मौसम करवट बदलेगा। मौसम विभाग ने 18 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना जताई है। आइए जानते हैं अगले एक सप्ताह उत्तर प्रदेश के मौसम में क्या बदलाव होने वाला है।
 
UP Weather Update, UP Weather, UP Weather Update Today, Today Weather in UP, Today Temperature, Rain in UP, Rain Forecast, UP News, Lucknow Weather, UP Weather News, आज का मौसम, यूपी में आज का मौसम, आज का तापमान, बारिश पूर्वानुमान, Hindi News, News in Hindi, West UP News,  up news
UP Weather Alert : उत्तर प्रदेश में मौसम फिर तेजी के साथ बदल रहा है। इस दौरान कहीं तापमान सामान्य तो कहीं पारे में बढ़ोतरी दर्ज होगी। बरेली और मुरादाबाद के तापमान में एक-एक डिग्री तापमान बढ़ सकता है। लखनऊ में तापमान सामान्य होगा। वहीं इन दिनों की बारिश की भी संभावना है।

प्रदेश भर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान झांसी में 41.1 डिग्री सेल्सियस और सुल्तानपुर और फुरसतगंज में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी लगातार बढ़त जारी है। सबसे कम तापमान नजीबाबाद में 18 डिग्री सेल्सियस और कानपुर में 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तेज हवाओं के बीच मौसम की उठापटक जारी

तेज हवाओं के साथ पारे में उठापटक जारी है। शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग ने 18 और 19 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में छिटपुट बारिश के आसार जताए हैं।

आंतरिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक दानिश के अनुसार 17 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके चलते पहाड़ से चलकर आने वाली हवा से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में छिटपुट बारिश की संभावना है।

नया पश्चिमी विक्षोभ बन रहा बदलाव का कारण

हालांकि अन्य सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में भी बढ़ोतरी जारी रहेगी। गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में आसमान साफ रहेगा।

मौसम शुष्क रहेगा। कुछ जगहों पर 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है। आंतरिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक दानिश के अनुसार 17 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।

WhatsApp Group Join Now