Movie prime

 Monsoon Update: एक्सप्रेस की रफ्तार से दौड़ रहा मानसून, 12 घंटे में इन 23 राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश

 
आईएमडी के मुताबिक, केरल और माहे, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में बिजली की चमक और बादलों की गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय बीते 6 घंटे में 6 किमी. प्रति घंटे की गति के साथ लगभग उत्तर की तरफ बढ़ता जा रहा है।  इसके साथ ही चक्रवात बिपरजॉय के चलते मध्य अरब सागर में 170 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद जताई गई है। इसके अलावा दक्षिण अरब सागर के समीप वाले क्षेत्रों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। साथ ही गोवा-महाराष्ट्र-गुजरात तटों के साथ-साथ 35-45 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभवना है।  इन इलाकों में होगी झमाझमा वर्षा  मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून पूरे लक्षद्वीप, केरल के ज्यादातर इलाकों में तेज बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। इसके देश के दूसरे इलाकों में में भी तेजी से आगे बढ़ने की संभावना है। आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, राजस्थान में तेज बारिश की संभावना है।  इसके अलावा पश्चिम मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात, कोंकण और गोवा में तेज बारिश होने की संभावना बनी हुई है। सात ही मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, कर्नाटक, लक्षद्वीप, केरल और माहे, उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बारिश देखने को मिल सकती है। ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी आंधी के साथ भारी बारिश हो सकती है।
 नई दिल्ली: बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को अब अच्छी खबर मिली है. भारत में मानसून पिछले साल की तुलना में चार दिन की देरी से पिछले दिनों केरल पहुंचा, जिसके बाद कई जगहों पर भारी बारिश देखने को मिल रही है. दक्षिण भारत में अब बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है, लेकिन इन दिनों उत्तरी राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है.

दिल्ली और यूपी सहित तमाम इलाकों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर भी दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। अब देश कई राज्यों में चक्रवात बारिश का भी खतरा मंडरा रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में तेज बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।

यहां रफ्तार से चलेगी हवा और होगी बारिश

आईएमडी के मुताबिक, केरल और माहे, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में बिजली की चमक और बादलों की गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय बीते 6 घंटे में 6 किमी. प्रति घंटे की गति के साथ लगभग उत्तर की तरफ बढ़ता जा रहा है।

इसके साथ ही चक्रवात बिपरजॉय के चलते मध्य अरब सागर में 170 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद जताई गई है। इसके अलावा दक्षिण अरब सागर के समीप वाले क्षेत्रों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। साथ ही गोवा-महाराष्ट्र-गुजरात तटों के साथ-साथ 35-45 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभवना है।

इन इलाकों में होगी झमाझमा वर्षा

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून पूरे लक्षद्वीप, केरल के ज्यादातर इलाकों में तेज बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। इसके देश के दूसरे इलाकों में में भी तेजी से आगे बढ़ने की संभावना है। आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, राजस्थान में तेज बारिश की संभावना है।

इसके अलावा पश्चिम मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात, कोंकण और गोवा में तेज बारिश होने की संभावना बनी हुई है। सात ही मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, कर्नाटक, लक्षद्वीप, केरल और माहे, उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बारिश देखने को मिल सकती है। ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी आंधी के साथ भारी बारिश हो सकती है।

WhatsApp Group Join Now