Movie prime

 Monsoon: मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार अगले 8 घंटों मे इन राज्यों मे होगी झमाझम बारिश IMD ने दी जानकारी

 
मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार अगले 8 घंटों मे इन राज्यों मे होगी झमाझम बारिश IMD ने दी जानकारी
 

All India Weather Forecast: चक्रवात बिपारजॉय के अवशेष पूर्वोत्तर राजस्थान पर एक डिप्रेशन के रूप में है। यह पूर्व उत्तर-पूर्व दिशा में आगे बढ़ रहा है और कम दबाव वाले क्षेत्र में कमजोर हो सकता है। अगले दो दिनों में दक्षिण प्रायद्वीप और बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कई राज्यों में आंधी के साथ भारी बारिश हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2-3 दिनों के दौरान राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड समेत कई राज्यों के मौसम में बड़ा बदलाव हो सकता है. वही IMD ने अगले 4 दिनों में केरल में भारी बारिश की आशंका जताई है. आईएमडी के मुताबिक दक्षिणी जिलों में अधिक वर्षा होगी. इन जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

निचले स्तरों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर बिहार पर बना हुआ है। इस चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से झारखंड होते हुए छत्तीसगढ़ तक एक ट्रफ रेखा जा रही है।

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पूर्व और इससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, असम के पश्चिमी भागों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, दक्षिण पूर्व राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी वर्षा हुई।

पूर्वोत्तर बिहार, तटीय ओडिशा, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई।

पूर्वोत्तर भारत, तटीय आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, लक्षद्वीप, दिल्ली एनसीआर, पूर्वोत्तर राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

राजस्थान के पश्चिमी भागों, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, आंतरिक कर्नाटक और उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

आंतरिक ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू चली।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

स्काईमेट वेदर के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान, हरियाणा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप और तटीय आंध्र प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है. पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश हुई और ऊपरी इलाकों में अलग-अलग जगहों पर बर्फबारी हुई.

WhatsApp Group Join Now

FROM AROUND THE WEB