Movie prime

 हरियाणा को किया मानसून ने पूरे को कवर:  इन 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी 

 
मानसून
 हरियाणा के कई जिलों मे भारी बारिश होने की सभावन जताई जा रही है अगले 24 घटों मे इन जिलों मे भर मे बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। हिसार मौसम विभाग ने इन 7 जिलों मे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है  इस दौरान कुछ राज्यों मे 40 से 60 किलोमीटर की स्पीड से हवाए चलने की सभावना विभाग जताई है बारिश को लेकर मौसम विभाग की और से अलर्ट जारी किया गया है 

उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर के साथ ही दक्षिण और दक्षिण पूर्व के जिले गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। सुबह से अब तक सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 30 एमएम रिकॉर्ड की गई है।

4 दिन एक्टिव रहेगा मानसून

हरियाणा में आज से 4 दिन मानसून एक्टिव रहेगा। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने 9 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। हरियाणा में 9 जुलाई को मानसून दक्षिण पूर्व से उत्तरी हिस्से में प्रवेश करेगा, इस कारण से यहां के कुछ जिलों में मध्यम से लेकर भारी बारिश की वॉर्निंग मौसम विभाग ने जारी की है।

5 दिन में 63.4% कम बारिश


हरियाणा में जुलाई में मानसून का असर कुछ खास नहीं दिखाई दिया। आंकड़ों के मुताबिक 1 जुलाई से 5 जुलाई तक 63.4% कम बारिश हुई है। हरियाणा एग्री कल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आज से मानसून अधिकांश जिलों में एक्टिव रहने वाला है।

धान की रोपाई में आएगी तेजी


मानसून एक्टिव रहने के कारण सूबे के धान किसानों को राहत मिलेगी। जुलाई में अच्छी बारिश के संकेत मिलने से यह तय हो गया है कि सूबे में धान की रोपाई में तेजी देखने को मिलेगी। इससे फसल के उत्पादन पर भी अच्छा प्रभाव पड़ेगा। इसके साथ ही लागत पर भी असर पड़ेगा।

40.73 लाख यूनिट के लगे कट


हरियाणा में अब तक उमस ने लोगों को खूब परेशान किया है। यही कारण है कि बिजली की खपत बढ़कर 25.46 करोड़ यूनिट तक पहुंच गई है। बिजली विभाग ने खपत बढ़ते हुए देखकर कट लगाने शुरू कर दिए हैं। 24 घंटे के दौरान विभाग को 40.73 लाख यूनिट के कट लगाने पड़े। इस बार बिजली की अब तक खपत पिछले साल के मुकाबले 10.27% ज्यादा दर्ज की गई है।

WhatsApp Group Join Now