Movie prime

 हरियाणा का मौसम: तीन दिन बाद हरियाणा के इन इलाकों में तगड़ी बारिश होगी

 
Today's weather of Haryana
Public Haryana News :  Aaj Ka Mausam : हरियाणा में अभी उमस भरी गर्मी कई दिन पीछा नहीं छोड़ने वाली। वैसे तो प्रदेश में 27 जून तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है, लेकिन इसमें अगले तीन दिन तक मौसम खुश्क एवं गर्म बना रहेगा। 25 जून से प्रदेश में प्री मानसून की बारिश की संभावना बन रही है। मानसून कब दस्तक देगा, इसको लेकर मौसम वैज्ञानिक जून के अंतिम दिनों में सही भविष्यवाणी कर पाएंगे।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 27 जून तक प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 24 जून तक सुखी हवा चलेगी और गर्मी भी सताएगी। परंतु 24 जून से बंगाल की खाड़ी से मानसूनी हवाएं उत्तर- पश्चिमी क्षेत्र की तरफ बढ़ने से राज्य के वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ेगी और इसके बाद मौसम में बदलाव संभव है।

कुछ स्थानों पर होगी तेज बारिश

25 जून रात से 27 जून के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाएं के साथ कहीं -कहीं हल्की से मध्यम प्री-मानसून बारिश आने की संभावना है। कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इससे राज्य के तापमान में फिर से गिरावट आएगी और गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

अभी कोई पश्चिमी विक्षोभ नहीं

दूसरी तरफ IMD चंडीगढ़ की ओर से 5 दिनों के मौसम का जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसमें बताया गया है कि फिलहाल राज्य के उपर मौसम को प्रभावित करने वाली कोई प्रणाली (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय नहीं है। किसी प्रकार की कोई चेतावनी भी जारी नहीं की गई है। हालांकि कुछेक स्थानों पर बूंदाबांदी/ फव्वारें गिर सकती हैं, लेकिन ये तापमान को प्रभावित करने वाली नहीं हैं।

40 डिग्री के पार रहेगा पारा

IMD के अनुसार अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में किसी प्रकार का कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री तक जा सकता है। इसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी जा सकती है। 21 जून को जहां प्रदेश में 10 जिले पूरी तरह से सूखे रहेंगे, वहीं 22 जून को अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क व गर्म रहेगा। 24 जून से मौसम कुछ बदलाव आना शुरू होगा।

48 घंटे तक बड़ा बदलाव नहीं

फिलहाल प्रदेश में अधिकतम पारा औसतन 40 डिग्री के करीब है। मंगलवार को हिसार का बालसमंद सबसे गर्म रहा, यहां का पारा 42.5 डिग्री रहा। अधिकतक तापमान में सबसे कम 35.6 डिग्री सोनीपत का रहा। वहीं न्यूनतम पारा देखें तो यह अंबाला में सबसे कम 23 डिग्री रहा। सिरसा में यह सबसे ज्यादा 29.2 डिग्री दर्ज किया गया।
 

WhatsApp Group Join Now