Movie prime

 पंजाब-हरियाणा में 50 डिग्री पारा और IMD का रेड अलर्ट, ये चेतावनी 10 दिन के लिए

 
पंजाब-हरियाणा में 50 डिग्री पारा और IMD का रेड अलर्ट, ये चेतावनी 10 दिन के लिए
 

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में पंजाब और हरियाणा में भारी गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। यही नहीं, पंजाब में बठिंडा, फाजिल्का, मानसा, संगरूर, अबोहर और हरियाणा में हिसार, सिरसा, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम में अधिकतम 50  डिग्री सेल्सियस का तापमान हो सकता है।

गर्मी पंजाब और हरियाणा में ऐसी है मानो आसमान जल रहा हो। इतनी तेज गर्मी में लोगों को घर से बाहर निकलना भी कठिन हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब और हरियाणा में अगले पांच दिनों में भारी गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, आईएमडी ने कहा कि अगले सात दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। इसके अलावा, 30 जून तक मॉनसून राज्य में आने की संभावना है।

पंजाब और हरियाणा के दक्षिणी भाग पर हीटवेव का सबसे अधिक प्रभाव है। यही नहीं, पंजाब में बठिंडा, फाजिल्का, मानसा, संगरूर, अबोहर और हरियाणा में हिसार, सिरसा, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम में अधिकतम 50 डिग्री सेल्सियस का तापमान हो सकता है।पंजाब हरियाणा के बाकी हिस्सों में दिन का पारा 43 से 47 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं. 

चंडीगढ़ की मौसम

चंडीगढ़ में मई की गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब तक चंडीगढ़ में 44.5 डिग्री सेल्सियस का सबसे अधिक तापमान देखा गया है। IMD के अनुसार, चंडीगढ़ में इस हफ्ते अधिकतम 42 से 46 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 से 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

IMD का अनुमान

मौसम विभाग ने गर्मी से बचने के उपाय बताए

पंजाब-हरियाणा मौसम विभाग के निदेशक एके सिंह ने लोगों से दोपहर को घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। उसने यह भी कहा कि इस मौसम में लोगों को हाइड्रेटेड रखना चाहिए, ज्यादा कॉटन के कपड़ों का इस्तेमाल करना चाहिए, घर से बाहर जाते समय सिर को जरूर ढके रहना चाहिए और कोई परेशानी होने पर डॉक्टर को देखना चाहिए।

WhatsApp Group Join Now